Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जिस युवक पर बीजेपी कार्यकर्ता ने किया था पेशाब, सीएम शिवराज सिंह ने पखारे उसके पांव, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम आवास पर दशरथ रावत से मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने दशरथ रावत के पैर पखारे और फिर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.

सीएम ने दशरथ रावत के पांव पखारे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम आवास पर दशरथ रावत से मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने दशरथ रावत के पैर पखारे और फिर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. सीएम ने दशरथ रावत को एक मूर्ति भी भेंट की. इसके अलावा कुछ अन्य सामान भी दिए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है.

पेशाब करने का वीडियो हुआ था वायरल

दरअसल, बीते दिनों दशरथ रावत पर कथित बीजेपी कार्यकर्ता ने शराब के नशे में पेशाब किया था. पेशाब करने वाले शख्स का नाम प्रवेश शर्मा है और स्थानीय विधायक का प्रतिनिधि बताया गया था. युवक पर पेशाब करने का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे. सीएम ने कहा था कि आरोपी पर ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो मिसाल बनेगी.

यह भी पढ़ें- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके आदर्श और सिद्धांत देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे

आरोपी पर हुई सख्त कार्रवाई

सीएम के निर्देशानुसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रवेश शर्मा को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया. वहीं आरोपी पर एनएसए भी लगाया जाएगा. प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी का मकान बुलडोजर से गिरा दिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital