एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान (फोटो- @ANI)
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( CM Shivraj Singh Chouhan) ने ऐलान किया है कि एक अप्रैल से शराब के सभी अहाते बंद कर दिए जाएंगे. धार में नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम में बोलते हुए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान यह ऐलान किया. उन्होंने कहा कि नशा नाश की जड़ है, स्वास्थ्य खराब होता है और परिवार भी परेशान होता है. सीएम शिवराज ने कहा कि हमने तय किया है कि 1 अप्रैल से शराब के सभी अहाते बंद कर दिये जायेंगे.
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नशा नाश की जड़ है, केवल कानून के द्वारा इसे समाप्त नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि समाज की सहभागिता से, जागरूकता से ही इस नशा मुक्ति के अभियान को सफल बनाया जा सकता है. इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि नशे का नुकसान बताने की जरूरत नहीं है. इसमें पैसा भी जाता है, परिवार भी जाता है और स्वास्थ्य भी जाता है.
ये भी पढ़ें: BJP-RSS की विचारधारा, एस जयशंकर के बयान से लेकर सावरकर तक… लंदन में राहुल गांधी ने फिर साधा निशाना
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान लोगों से अपील की और कहा, “जो लोग अभी भी नशा करते हैं वे लोग नशा छोड़ने का संकल्प लें.” दरअसल, इसके पहले ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि राज्य का आबकारी विभाग शराब के अहाते बंद करने को तैयार नहीं था लेकिन शिवराज कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था.
आबकारी विभाग ने सरकार को जो मसौदा दिया था, उसमें 2 फीसदी ड्यूटी के साथ शराब के अहाते या शॉप बार चलाने की अनुमति बरकरार रखी गई थी. हालांकि, उसके संचालन के समय में बदलाव किया गया था. वहीं बीजेपी की कद्दावर नेता उमा भारती (Uma Bharti) अहातों को बंद करने की मांग करती रही हैं. उन्होंने नई शराब नीति के ऐलान पर खुशी भी जाहिर की थी. इसके बाद अब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को ऐलान कर दिया है कि एक अप्रैल से शराब के सभी अहाते बंद कर दिए जाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…