उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते पीएम मोदी
Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने आवास पर बदलते मौसम को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने मानसून के पूर्वानुमान, चिकित्सा को लेकर तैयारी, रबी फसलों पर मौसम का प्रभाव, आपदा प्रबंधन के अलावा आग से निपटने के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली.
पीएम मोदी ने आईएमडी से आसानी से समझ में आने वाले रोजाना के मौसम पूर्वानुमान को जारी करने को कहा. उनका कहना था कि इसे इस तरीके से जारी किया जाए कि सबकी समझ में आ जाए. इस हाई लेवल मीटिंग में प्रधानमंत्री को IMD द्वारा आगामी कुछ महीनों के मौसम पूर्वानुमान के विषय में जानकारी दी गई. इसके अलावा PM ने रबी फसलों पर मौसम के प्रभाव बारे में भी जानकारी ली.
गर्मी की स्थिति से निपटने के लिए उठाया जाए यह कदम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ज्यादा गर्मी की स्थिति से निपटने के लिए और बच्चों को मौसम की जानकारी देने के लिए स्कूलों में मल्टीमीडिया लेक्चर सत्र लागू करने को कहा गया है. वहीं उन्होंने गर्म मौसम में क्या करना चाहिए और क्या न करना चाहिए इसे लेकर एक आसान प्रोटोकाल जारी करने की भी बात कही. इसके प्रचार के लिए प्रधानमंत्री ने जिंगल, फिल्म, पैम्फलेट जैसे अन्य तरीकों के उपयोग पर भी जोर दिया.
मौसम के पूर्वानुमान को समझाने के लिए टीवी, समाचार चैनल और एफएम रेडियो पर रोजाना कुछ समय देने की भी बात कही. गर्मी के मौसम में आपदाओं की तैयारी के बारे में भी पीएम को अपडेट किया गया.
इसे भी पढ़ें: BJP-RSS की विचारधारा, एस जयशंकर के बयान से लेकर सावरकर तक… लंदन में राहुल गांधी ने फिर साधा निशाना
बैठक में ये रहे शामिल
उन्होंने अग्निशमन विभाग की तरफ से सभी अस्पतालों में मॉक फायर ड्रिल करने पर भी जोर दिया. वहीं अनाज के भंडारण को सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया. इस उच्च स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, गृह सचिव, कैबिनेट सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव और एनडीएमए के सदस्य सचिव शामिल रहे.
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…