देश

Madhya Pradesh: जबलपुर में दर्दनाक हादसा, चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, कई राहगीरों को कुचलने का Video Viral

Jabalpur News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक दर्दनाक घटना का वीडिया सामने आया है. इस घटना का वीडियो देखकर हर कोई दंग रह गया. दरअसल, शुक्रवार के दिन एक मेट्रो बस अनियंत्रित होकर इधर-उधर राहगीरों को टक्कर मारने लगी. इस घटना में कई लोग गंभीर घायल रूप से घायल हो गए. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस अनियंत्रित होकर लोगों को टक्कर मार रही है. इस दौरान सड़क पर कई ऑटो वाले, ई-रिक्शा वाले, बाइक चालक और राह चलते लोग बस की चपेट में आ गए.

बस की ये हालात देखकर पहले लोगों को लगा कि बस ड्राइवर नशे में है. लेकिन बाद में बस अपने-आप साइड में जाकर रुकी तो पता चला बस डाइवर पहले से ही बेहोश पड़ा हुआ था. दरअसल, उसको बस चलाते समय ही हार्ट अटैक आ गया था. जिसके बाद वो बेहोश होकर गिर गया था.

वीडियो ने खड़े किए रोंगटे

घटना जबलपुर के दमोहनाका इलाके की है. दोपहर का समय था और अचानक लोगों में अफरा-तफरी मच गई. रेडलाइट की तरफ से आ रही बस ने खड़ी गाड़ियों को रौंद दिया. इस घटना के बाद जब इसका CCTV वीडियो सामने आया तो लोग हक्के-बक्के रहे गए. जब बस सभी को कुचलते हुए आगे बढ़ रही थी. तब एक बाइक उसके पहियों बीच जाकर फंस गई और बस रुक गई. जब बस रुकी तो ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें- Ghaziabad: अपहरण के बाद 5 साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या, रेप की आशंका, घर से दूर जंगल में मिला शव 

घटना के बाद गुस्साए लोग के पास पहुंचे तो देखा तो चालक हरदेव पॉल बेहोश हालत में पड़ा हुआ था और सिर स्टैरिंग पर रखा था. बताया जा रहा है कि उसकी मौत हार्टअटैक से हुई है. चलती बस में चालक हरदेव को अटैक आने की वजह से वो बस से अपना नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित हो गई. इधर बस ने रेडलाइट पर रुकी गाड़ियों को चपेट में ले लिया. ऐसा बताया जा रहा है कि इसी हादसे में एक बाइक सवार की भी मौत हो गई. इसके अलावा कई लोग घायल हो गए.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

44 minutes ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

47 minutes ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

57 minutes ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

60 minutes ago

6 नवंबर 1944: जब अमेरिका के बी रिएक्टर में शुरू हुआ प्लूटोनियम का उत्पादन, इसी से बना था नागासाकी पर गिराया गया परमाणु बम

6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…

1 hour ago

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

2 hours ago