देश

MP: मंदिर में चोरी करने से पहले चोर ने हाथ जोड़कर भगवान से मांगा आशीर्वाद, फिर मूर्तियां और दान पात्र का ताला तोड़कर 2 लाख उड़ाए

Gwalior: सोशल मीडिया पर एक वीडियो पर वायरल हो रहा है. जिसमे चोर जैन मंदिर के ताले तोड़ कर चोरी करते हुए दिख रहे है. वीडियो में देखा जा सकता है  कि मंदिर में घुसे दो चोर भगवान की 6 अष्टधातु की मूर्ति के साथ करीब 2 लाख का माल चोरी कर ले गए. सुबह जब चौकीदारों और पुजारी की नींद खुली तो उन लोगों ने देखा कि मंदिर के ताले टूटे हुए थे.

पुजारी ने अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा था जिसके बाद पुजारी ने तत्काल पुलिस सूचना को इसकी दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई. पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो उसमें दो चोर चोरी करते नजर आए. फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है.

क्या दिखा सीसीटीवी में

फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो चोर मंदिर में घुसते हैं और वो दस मिनट तक इधर-उधर कुछ खोजबीन करते हैं. चोर मंदिर में चोरी करने से पहले भगवान के सामने हाथ जोड़ कर आशीर्वाद मांगते हैं  फिर भगवान की 6 अष्टधातु की मूर्तियों के साथ करीब 2 लाख रूपए और कीमती सामान लेकर फरार हो जाते हैं. चोरों ने दस मिनट के अन्दर घटना को अंजाम दे दिया. इस अजीबोगरीब घटना को देख कर इलाके के लोग हैरान हैं.

यह भी पढ़ें-Viral Video: घोड़ी पर चढ़कर आई दुल्हन, तोड़ी परंपरा, खूब नाचे घरवाले और रिश्तेदार, Video वायरल

क्या कहना है पुलिस का

ग्वालियर के पनिहार थाना प्रभारी प्रवीण मिश्रा ने कहा, जैन मंदिर के पुजारी ने फोन कर सूचना दी थी कि उनके मंदिर में अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर चोरी की गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और  सीसीटीवी फुटेज को देखा तो एक चोर चोरी करता दिख रहा है। फिलहाल पुजारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने दावा किया है की चोर जल्द हीं कानून की गिरफ्त में होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

24 seconds ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

2 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

13 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

24 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

29 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

32 minutes ago