देश

लाडली बहनों के ‘मामा’ का अब क्या होगा? शिवराज सिंह चौहान के राजनीतिक भविष्य पर उठे सवाल!

Shivraj singh Political Future: मध्यप्रदेश का मोहन यादव को मुख्यमंत्री घोषित करते ही सीएम पर सस्पेंस खत्म हो गया है. वहीं अब शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की राजनीति में क्या रोल होने वाला है. इसकी अटकलें लगना शुरू हो गई हैं. लाड़ली बहना योजना से बीजेपी को प्रदेश में काफी फायदा हुआ था. इसके बाद भी मामा शिवराज को सीएम पद नहीं मिला है. अब शिवराज की आगे की रणनीति क्या हो सकती है. इस चर्चा की जा रही है. क्या वह अब प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहेंगे या नहीं. इस पर खैर अभी कोई बड़ा खुलासा नहीं हुआ है. हालांकि अब ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान अब उनको दिल्ली बुला सकता है. लेकिन शिवराज ने पहले कहा था कि वह दिल्ली नहीं जाना चाहते हैं

शिवराज ने दिल्ली नहीं जाने के पीछे की वजह को भी बताया था. उन्होंने कहा था कि यह समय अभी दिल्ली जाने का नहीं बल्कि छिंदवाड़ा जाने है. बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी छिंदवाड़ा की सीट हार गई थी.

शिवराज ने सीएम पद की रेस से पहले ही बाहर होने की थी घोषणा

पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में 28 सीट पर जीत हासिल की थी. लेकिन पार्टी छिड़वाड़ा की सीट हार गई थी. ऐसे में शिवराज सिंह चौहान 2024 के लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा सीट पर बीजेपी को जीत दिलाकर पीएम मोदी को तोहफा दे सकते हैं. शायद इसलिए उन्होंने दिल्ली जाने की मना करते हुए छिंदवाड़ा जाने की बात कही थी. इसके अलावा सीएम ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि वह सीएम पद की रेस से बाहर हैं. ऐसे में अटकलें लगाई जाने लगी कि वह दिल्ली बुलाया जा सकता है और केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है.

दरअसल ऐसा इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में अपने कई मंत्रियों को मैदान में उतारा था. वहीं जीत के बाद प्रहलाद पटेल और नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसका मतलब है कि वह प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहेंगे. ऐसे में शिवराज को केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

12 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

13 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

33 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

41 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

57 minutes ago