खेल

ICC ने जारी किया अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल, जानें भारत-पाक मैच को लेकर क्या है अपडेट

ICC U-19 T20 World Cup 2024: आईसीसी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है. साउथ अफ्रीका की मेजबानी में 19 जनवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. पहले ये टूर्नामेंट श्रीलंका की मेजबानी में होना था लेकिन आईसीसी ने टूर्नामेंट को वहां से शिफ्ट करने का फैसला किया. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा. ब्लोमफोंटेन में 19 जनवरी को दोनों देशों के बीच पहला मैच खेला जाएगा.

बांग्लादेश से होगा भारत का मुकाबला

अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 20 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होगा. सबसे खास बात ये है कि टीम इंडिया के सभी मैच ब्लोमफोंटेन में खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट में पांच बार की चैंपियन टीम इंडिया को ग्रुप ए में संयुक्त राज्य अमेरिका, आयरलैंड और बांग्लादेश के साथ रखा गया है. पाकिस्तान को भारत के ग्रुप में नहीं रखा गया है. इसका मतलब ये है कि ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान की भिडंत नहीं होगी. टूर्नामेंट में आगे दोनों टीमों के बीच मैच जरूर देखने को मिलेगा.

टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही कुल 16 टीमें

बता दें कि अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने सभी टीमों को चार-चार के ग्रुप में बांटा है. ग्रुप बी में इंग्लैंड के साथ स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका को रखा गया है. ग्रुप सी में नामीबिया, जिम्बाब्वे, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया है. वहीं ग्रुप डी में अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और नेपाल की टीम शामिल है. सभी 16 टीमें वर्ल्ड कप से पहले दो-दो वॉर्म अप मैच भी खेलेंगी.

अंडर-19 टी20 टूर्नामेंट में कुल 41 मुकाबले खेले जाएंगे. साउथ अफ्रीका में पांच जगहों पर ये टूर्नामेंट खेले जाएंगे. चारों ग्रुप से टॉप तीन टीमें सुपर सिक्स के लिए क्वालिफाई करेंगी. उसके बाद चार टीमें सेमीफाइनल के लिए जाएंगी.

-भारत एक्स्प्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

18 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

42 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

55 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

2 hours ago