Gyanvapi Files: बीते कुछ साल में देश के विवादित मुद्दों पर फिल्में बनाने का चलन बढ़ा हुआ है. जिनमें ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘द केरल स्टोरी’, ‘द साबरमती रिपोर्ट’, ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. वहीं ‘द दिल्ली फाइल्स’ रिलीज होने वाली है. अब एक ऐसी ही मामले पर एक नई फिल्म आ रही है जिसका नाम ‘ज्ञानवापी’ फाइल्स है. खास बात तो यह है कि इस फिल्म में विजय राज कन्हैया लाल टेलर के किरदार में नजर आएंगे. विजय उन कलाकारों में से हैं जो किसी भी रोल में ढल जाते हैं फिर चाहे कॉमेडी हो या, क्राइम हो या फिर पुलिस अफसर हो. फिल्म का पहला पोस्टर आज जारी किया गया, जो एक बेहद चर्चित प्रोजेक्ट की शुरुआत है. अभिनेता का फिल्म से पहला लुक भी जारी हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं कि सिनेमाघरों में यह फिल्म किस दिन रिलीज होगी.
मेकर्स ने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, उस कहानी के गवाह बनें जिसे बताया जाना चाहिए ज्ञानवापी फाइल्स: एक दर्जी की हत्या की कहानी. ज्ञानवापी फाइल्स के पोस्टर में विजय राड इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. वह फिल्म में दर्जी कन्हैया लाला की भूमिका में हैं. जिसकी उदयपुर में क्रूर हत्या कर दी गई थी. पोस्टर में विजय राज सिलाई मशीन लिए बैठे दिख रहे हैं जबकि उनके पीछे एक तरफ मस्जिद और दूसरी ओर नंदी बाबा हैं. नीचे एक तरह पुलिस है तो दूसरी ओर उग्र उम्नादियों की भीड़.
‘रिलायंस एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले बनी यह फिल्म ‘ज्ञानवापी फाइल्स’ इसी साल 27 जून 202 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मेकर्स ने फिल्म की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्टर को कैप्शन दिया है, ‘उस कहानी के साक्षी बनें जिसे बताया जाना चाहिए! ज्ञानवापी फाइल्स: एक दर्जी की हत्या की कहानी. 27 जून को सिनेमाघरों में!’ फिल्म को भरत श्रीनेता ने डायरेक्ट किया है, जबकि कहानी जयंत सिन्हा ने लिखी है.
ये भी पढ़ें: मनोज कुमार ने शाहरुख खान पर किया था 100 करोड़ का केस, तब किंग खान मांगने लगे माफी
फिल्म की कहानी की बात करें तो यह फिल्म कन्हैया लाल दर्जी पर बनी है जिसकी जून 2022 में उदयपुर में दो हमलावरों ने दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी थी. इन दरिंदों ने उनका सिर काट दिया था. इस वीभत्स वारदात को अंजाम देने के बाद इन हमलावरों ने अपन अपराध कबूल करते हुए एक वीडियो भी जारी किया था. दंभ भरते हुए कहा था कि यह हत्या नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले उसके सोशल मीडिया पोस्ट का बदला लेने के लिए था. बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मुहम्मद के बारे में एक विवादित टिप्पणी की थी, जिसका व्यापक विरोध हुआ था.
विजय राज ने 1999 में भोपाल एक्सप्रेस से अपने करियर की शुरुआत की और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्हें सफलता तब मिली जब उन्होंने 2001 में फिल्म मानसून वेडिंग में दुबेजी की भूमिका निभाई. राज ने रन (2004) और धमाल (2007) में अपनी हास्य भूमिका के लिए पहचान हासिल की. उन्हें देल्ही बेली और डेढ़ इश्किया में गैंगस्टर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है साथ ही अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में स्त्री (2018), जोया अख्तर की गली बॉय, लूटकेस, संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी शामिल हैं. 2014 में उन्होंने क्या दिल्ली क्या लाहौर से निर्देशक के रूप में डेब्यू किया था. अब विजय राज को कन्हैया लाल टेलर के किरदार में स्क्रीन पर देखा जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…
Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने दावा किया कि मक्का की ओर बढ़ रहे…
IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत…
16 सितंबर 2026, बुधवार को भाद्रपद शुक्ल पंचमी के साथ स्कंद षष्ठी और बलराम जयंती…
16 सितंबर 2026 को चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर और ज्योतिषीय योगों के बीच…