देश

UP News: अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति का पर्दाफाश, नौकर के नाम खरीदी थी करोड़ों की जमीन

UP News: माफिया अतीक अहमद ( Atiq Ahmed) की मौत के बाद उसकी तमाम बेनामी सम्पत्तियों के बारे में जानकारी एक-एक कर सामने आ रही है. ये तो पहले ही जांच में पाया गया था कि उसने तमाम जायदाद अपने नौकरों व गुर्गों के नाम भी बनाई थी. इसी को लेकर चल रही जांच में एक और खुलासा हुआ है. इसी के बाद उसकी छह बेनामी संपत्तियों को आयकर विभाग ने जब्त कर लिया है. इन संपत्तियों को अतीक ने अपने गुर्गे मोहम्मद अशरफ उर्फ लल्ला के नौकर (चौकीदार) सूरजपाल के नाम से खरीदी थी. बता दें कि इस मामले में यह आईटी विभाग की दूसरी बड़ी कार्रवाई है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, नौकर सूरजपाल बीपीएल कार्ड धारक है. जाच में पाया गया कि, उसने करोड़ों रुपये की जमीनें खरीदी और बेंची थी, लेकिन 2018 तक आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया था और जिन सम्पत्तियों को लेकर उसने खरीद-फरोख्त की थी, उसका बाजार मूल्य करीब 6.35 करोड़ रुपये आंका जा रहा है. बता दें कि, अतीक और उसके गिरोह के सदस्यों की बेनामी संपत्तियों और आय की जांच के सिलसिले में आयकर विभाग ने 2019 से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की है.

ये भी पढ़ें- Ghosi By-Election 2023: “जेल जाएंगे अखिलेश, शिवपाल और रामगोपाल…अब कोई यादव नहीं बनेगा CM”, ओपी राजभर ने साधा निशाना

जांच में ये बातें आई हैं सामने

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड मामले के बाद माफिया अतीक और उसके परिवार व गुर्गों के खिलाफ जहां एक ओर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है तो वहीं उसकी तमाम सम्पत्तियों को लेकर भी तमाम जांचें चल रही हैं. जहां एक ओर अतीक और उसका भाई अशरफ बदमाशों की गोलियों का शिकार हुए.  वहीं उसका बेटा असद भी पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है. इस मामले में उसकी बीवी, बहन और अशरफ की बीवी फरार है.

पुलिस इन लोगों की तलाश में दिन-रात छापेमारी कर रही है. वहीं अतीक और उसके गुर्गों के खिलाफ आयकर विभाग द्वारा जांच की जा रही है, जिसमें सामने आया है कि अतीक ने सूरजपाल के नाम से करीब 100 बीघा जमीन प्रयागराज सहित अलग-अलग जगहों पर खरीदी थी. इससे पहले पांच साल पूर्व प्रयागराज के जिलाधिकारी ने भी जांच की थी, जिसमें इस बात की पुष्टि हुई थी और इसी के बाद जिलाधिकारी ने जांच रिपोर्ट आयकर विभाग को भेज दी थी. जानकारी सामने आई है कि, जांच को लेकर विभाग की ने अशरफ औऱ सूरजपाल को कई बार तलब किया लेकिन इन लोगों की ओर से कोई जवाब सामने नहीं आया था. चार फरवरी 2020 को अशरफ ने विभाग को जवाब भेजा था और कहा था कि जेल में बंद होने के कारण वह पेश होने में असमर्थ है.

सूरजपाल ने 2018 तक 11 सम्पत्ति बेची थी

आयकर विभाग की जांच में सामने आया है कि, 2018 तक 11 संपत्तियों को प्रयागराज के पिपलगांव निवासी सूरजपाल ने बेचा था. यानी 2018-19 में उसने 50.24 लाख रुपये की संपत्तियां बेची थीं. वहीं जांच में ये भी पाया गया है कि, 2018 से पहले अतीक ने सूरजपाल के नाम से तमाम बेनामी संपत्तियां खरीदी थीं. बावजूद इसके सूरज पाल ने अपना आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया था. 2020-21 में 92.65 लाख की संपत्तियां खरीदी गई थीं. जांच में ये भी पाया गया है कि,इसी साल उसने 2.29 करोड़ की संपत्तियों को बेचा भी था. फिर 2021-22 के दौरान ही उसने 2.66 करोड़ की संपत्तियों को खरीदा और फिर 99.30 लाख की संपत्तियों को बेचा भी था. 1.37 करोड़ रुपये की संपत्तियों को सूरजपाल ने 2022-23 में बेचा था.

साथ ही जांच में ये भी पाया गया है कि 2018-19 से वर्ष 2022-23 तक सूरजपाल द्वारा जो भी रिटर्न दाखिल किया गया है, उसमें रियल एस्टेट और किराए से आमदनी दिखाई गई थी. उसने अपनी आय के बारे में जो जानकारी दी थी, उसमें उसने 1.46 लाख रुपये से लेकर 14.70 लाख रुपये तक दर्शाया था, जबकि जांच के दौरान उसका कुल कारोबार 6.16 करोड़ से अधिक पाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

4 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

25 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

48 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

59 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago