देश

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी केस में टला फैसला, अब 12 सितंबर को अगली सुनवाई, मुस्लिम पक्ष का इस बात पर ऐतराज

काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई आज सोमवार के दिन हाईकोर्ट में हुई. हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर की एकल पीठ ने इसकी सुनवाई की. बता दें कि मामले में 25 जुलाई को फैसला सुरक्षित कर लिया गया था और आज इसे सुनाया जाना था. तब इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की अदालत में चल रही थी. वहीं आज भी दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई टाल दी है. अब इस केस की सुनवाई को लिए अगली तारीख 12 सितंबर को तय की गई है. बता दें कि अदालत में लंबित इस मामले में उस जगह पर मंदिर बहाल करने की मांग की गई है, जहां इस समय ज्ञानवापी मस्जिद मौजूद है.

मामले में आज दोनों पक्षों द्वारा दी गई दलील

ज्ञानवापी विवाद से जुड़ी पांच याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट एक साथ सुनवाई कर रहा है. आज अदालत में सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष की ओर से यह दलील दी गई कि बीते कई सालों में लगभग 75 कार्य दिवसों पर इस मामले में सुनवाई हो चुकी है. ऐसे में मामले में फिर से सुनवाई नहीं की जा सकती. दूसरी तरफ हिंदू पक्ष की ओर से कहा गया कि फैसला जल्दी आना चाहिए. वहीं दोबारा सुनवाई किए जाने के फैसले का हिंदू पक्ष ने विरोध नहीं किया.

1991 से दाखिल है याचिका

ज्ञानवापी विवाद में तीन याचिकाएं 1991 में वाराणसी की अदालत में दाखिल किए गए थे. जिनमें से दो अर्जियां एएसआई के सर्वेक्षण आदेश के खिलाफ हैं. 1991 के दाखिल मुकदमे में विवादित परिसर को हिंदुओं को सौंपें जाने और उनके द्वारा वहां पर पूजा अर्चना की अनुमति दिए जाने की मांग की गई थी. हाईकोर्ट को इसी बात पर फैसला लेना हे कि वाराणसी की अदालत इस मुकदमे की सुनवाई कर सकती है या नहीं.

इसे भी पढ़ें: Jyoti Maurya Case: SDM ज्योति मौर्या और आलोक में हुई सुलह? पति ने थाने में वापस ले ली शिकायत, जानें क्‍या बोले

एएसआई सर्वे पर रोक से किया था इंकार

इलाहाबाद हाईकोर्ट इससे पहले ज्ञानवापी में मुस्लिम पक्ष के द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सर्वे पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर चुका है. अदालत ने एएसआई के सर्वे करने पर रोक लगाने से इनकार करते हुए यह कहा था इस सर्वे से किसी को नुकसान नहीं है. इसलिए इसे रोका नहीं जा सकता.

Rohit Rai

Recent Posts

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

26 minutes ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

32 minutes ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

38 minutes ago

‘बीबी कहो या गाय बकरी…लेकिन नाम नहीं’, तालिबानी शासन का नया फरमान, संकट में महिलाओं का वजूद?

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं…

54 minutes ago

अवैध जमीन कब्जा करने वालों की खैर नहीं! अब होगी सख्त कार्रवाई, CM योगी ने अधिकारियों को दे दिए निर्देश

CM Yogi In Gorakhpur: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन…

54 minutes ago