खेल

IND vs AUS: 10 साल का सूखा खत्म करने उतरेगी टीम इंडिया, ओवल में आज ऑस्ट्रेलिया से टक्कर

WTC Final, IND vs AUS: आज से द ओवल के मैदान पर इस साल का सबसे बड़ा मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी. आज यानी 7 जून से इस महामुकाबले की शुरुआत होगी. टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा की निगाहें आखिरकार एक दशक के सूखे को खत्म करने के लिए आईसीसी ट्रॉफी पर टिकी होंगी. बता दें कि भारतीय टीम ने पिछले 10 साल से कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम है. दोनों तरफ के खिलाड़ी चोटिल हैं और कई स्टार खिलाड़ी बाहर हैं. भारत के लिए स्थिति और भी विकट है क्योंकि केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों की कमी खलेगी. हालांकि, इसके बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम काफी मजबूत नजर आ रही है.

ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम इंडिया रचेगी इतिहास

रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम इतिहास रचने की कगार पर है. अगर टीम इस मैच को जीतती है तो पूरी दुनिया को दिखा देगी कि टीम इंडिया क्या है. नंबर-1 पर काबिज टीम इंडिया के पास बड़ा मौका है अपनी बादशाहत और मजबूत करने का. आपको बता दें कि अगर टीम इंडिया आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीत जाती है, तो वह सभी प्रमुख आईसीसी चैंपियनशिप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS, WTC Final: इस युवा बल्लेबाज के मुरीद हैं विराट कोहली, बोले-कहा ‘उसमें गजब का टैलेंट है’

कैसी होगी ओवल की पिच?

सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों की मेजबानी का रिकॉर्ड केनिंग्टन ओवल के नाम है. यह अनुमान लगाना कठिन है कि गेंद जीतेगी या बल्ला क्योंकि इंग्लैंड का मौसम हमेशा बदलता रहता है. दूसरे शब्दों में, पिच गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को सहायता प्रदान करती है. ऐसे में टॉस का नतीजा अहम होता है. मैच के अंतिम दिनों में स्पिनरों को मिलने वाली मदद के कारण, जैसा कि अतीत में देखा गया है. अधिकांश टीमें पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुनती हैं.  यहां तेज गेंदबाजों के रिकॉर्ड बहुत अच्छे नहीं रहे हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

IND: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज.

AUS: पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago