देश

महाराष्ट्र ATS की गिरफ्त में नासिक का इंजीनियर, आतंकी संगठन ISIS को फंडिंग करने का आरोप

Maharashtra ATS arrests Nashik engineer: महाराष्ट्र एटीएस ने बुधवार को नासिक से एक इंजीनियर को पकड़ा है. आरोप है कि यह इंजीनियर आतंकी संगठन ISIS को फंडिंग करता था. जानकारी के अनुसार आरोपी की उम्र 32 साल है और वह एक्सपोर्ट और इंपोर्ट का बिजनेस करता है. जांच में सामने आया है कि उसने अब तक तीन बार ISIS को पैसा ट्रांसफर किया है. फिलहाल एटीएस आरोपी के अन्य राज्यों में कनेक्शन तलाश रही है.

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir: महाराष्ट्र के भक्तों ने बालक राम को भेंट की 80 किलोग्राम वजन वाली 7 फीट 3 इंच लंबी तलवार, पौष पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जांच केे दौरान एटीएस ने इंजीनियर के ठिकाने की तलाशी ली. इस दौरान वहां से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लैपटाॅप और अन्य गैजेट बरामद किए हैं. आतंकी आरोपी को पूछताछ के बाद पकड़ लिया गया है. आतंकी इंजीनियर को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के अनुसार अदालत में पेश किया गया. यहां कोर्ट ने उसे 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

एटीएस ने ऐसे की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र एटीएस की आरोपी पर काफी दिनों से नजर थी. एटीएस को इनपुट मिला था कि आरोपी भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित संगठन ISIS से लगातार संपर्क कर रहा था. हालांकि टीम ने अभी तक उसकी पहचान उजागर नहीं की है.

यह भी पढ़ेंः NaMo Nav Matadata Sammelan: “आने वाले वर्षों में, भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन जाएगा…”- PM मोदी

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

2 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

14 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

38 minutes ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

1 hour ago