Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

महाराष्ट्र ATS की गिरफ्त में नासिक का इंजीनियर, आतंकी संगठन ISIS को फंडिंग करने का आरोप

Maharashtra ATS arrests Nashik engineer: महाराष्ट्र एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नासिक से एक इंजीनियर को पकड़ा है. इंजीनियर पर आरोप है कि वह आतंकी संगठन ISIS को फंडिंग करता था.

Maharashtra ATS arrests Nashik engineer

आरोपी को पकड़ कर ले जाते एटीएस के अधिकारी.

Maharashtra ATS arrests Nashik engineer: महाराष्ट्र एटीएस ने बुधवार को नासिक से एक इंजीनियर को पकड़ा है. आरोप है कि यह इंजीनियर आतंकी संगठन ISIS को फंडिंग करता था. जानकारी के अनुसार आरोपी की उम्र 32 साल है और वह एक्सपोर्ट और इंपोर्ट का बिजनेस करता है. जांच में सामने आया है कि उसने अब तक तीन बार ISIS को पैसा ट्रांसफर किया है. फिलहाल एटीएस आरोपी के अन्य राज्यों में कनेक्शन तलाश रही है.

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir: महाराष्ट्र के भक्तों ने बालक राम को भेंट की 80 किलोग्राम वजन वाली 7 फीट 3 इंच लंबी तलवार, पौष पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जांच केे दौरान एटीएस ने इंजीनियर के ठिकाने की तलाशी ली. इस दौरान वहां से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लैपटाॅप और अन्य गैजेट बरामद किए हैं. आतंकी आरोपी को पूछताछ के बाद पकड़ लिया गया है. आतंकी इंजीनियर को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के अनुसार अदालत में पेश किया गया. यहां कोर्ट ने उसे 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

आरोपी इंजीनियर को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। - Dainik Bhaskar

एटीएस ने ऐसे की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र एटीएस की आरोपी पर काफी दिनों से नजर थी. एटीएस को इनपुट मिला था कि आरोपी भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित संगठन ISIS से लगातार संपर्क कर रहा था. हालांकि टीम ने अभी तक उसकी पहचान उजागर नहीं की है.

यह भी पढ़ेंः NaMo Nav Matadata Sammelan: “आने वाले वर्षों में, भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन जाएगा…”- PM मोदी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital