Photo- Ravindrasinh jadeja (@imjadeja)/ Twitter
Ravindra Jadeja pens heart winning post: चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड पांचवां आईपीएल खिताब फैंस के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था. रोमांचक जीत के बाद येलो आर्मी के कई खिलाड़ी भावुक हो गए. जबकि एक शानदार क्षण में एमएस धोनी ने जीत के हीरो रवींद्र जडेजा को गले लगाया और उन्हें कंधे पर उठा लिया. इस टीम की जीत ने फैंस की आंखे खुशी से नम कर दी. एक यादगार जीत के बाद सीएसके के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में टीम के कप्तान एमएस धोनी के लिए एक खास मैसेज भी लिखा.
स्टार भारतीय ऑलराउंडर, जिन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ रोमांचक आखिरी ओवर फाइनल में अपनी टीम के लिए विजयी रन बनाए. उन्होंने अपनी पत्नी के साथ आईपीएल ट्रॉफी उठाने के दौरान एमएस धोनी के साथ एक तस्वीर साझा की. पोस्ट पर उनके कैप्शन ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया.
‘माही भाई आपके लिए तो कुछ भी..’
रविंद्र जडेजा ने ट्वीट किया- हमने कर दिखाया, सिर्फ और सिर्फ एमएस धोनी के लिए. माही भाई आपके लिए तो कुछ भी. इस पोस्ट में जडेजा के साथ उनकी वाइफ रीवाबा जडेजा भी दिख रही हैं. ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
धोनी और चेन्नई ने जीता 5वां IPL खिताब
बेहद रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है. अहमदाबाद में खेले गए खिताबी मुकाबले में चेन्नई ने जीटी को 5 रन विकेट से हराया. अब तक के आईपीएल इतिहास में ये मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. बारिश के कारण इस मैच के नतीजे के लिए फैंस ने दो दिनों से भी ज्यादा का इंतजार किया. इस धमाकेदार जीत के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियं के कप्तान रोहित की बराबरी कर ली है. सीएसके के पास अब आईपीएल की 5 ट्रॉफी हैं.
Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…
Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…
Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…
चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…