Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Balu Dhanorkar Passes Away: नहीं रहे कांग्रेस MP बालू धानोरकर, 3 दिन पहले ही हुआ था पिता का निधन

Balu Dhanorkar Passes Away: बालू धानोरकर ने चंद्रपुर जिले में शिवसेना से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और 2014 में विधानसभा चुनाव जीता.

balu dhanorkar

बालू धानोरकर

Balu Dhanorkar Passes Away: महाराष्ट्र से कांग्रेस के एकमात्र लोकसभा सदस्य बालू धानोरकर का मंगलवार सुबह गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी. बालू धानोरकर 47 साल के थे. उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा धानोरकर और दो बेटे हैं. प्रतिभा धानोरकर वरोरा-भद्रावती विधानसभा सीट से विधायक हैं.

बालू धानोरकर के निधन के बारे में बताते हुए हुए कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि उन्हें गुर्दे में पथरी के इलाज के लिए नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. बता दें कि चंद्रपुर से लोकसभा सदस्य धानोरकर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

गृहनगर में होगा अंतिम संस्कार

धानोरकर के पार्थिव शरीर को मंगलवार दोपहर उनके गृहनगर वरोरा ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया जाएगा. इसके पहले, धानोरकर के पिता नारायण धानोरकर (80) का लंबी बीमारी के बाद नागपुर में शनिवार शाम निधन हो गया था और रविवार को उनका अंतिम संस्कर किया गया ,लेकिन सांसद अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे.

ये भी पढ़ें: Yogi Adityanath on POK: पाकिस्तान से जल्द POK छीनेगा भारत! सीएम योगी के इस बयान से पाक में मची खलबली

बालू धानोरकर के निधन पर कांग्रेस के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने धानोरकर के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा, “यह जानकर दुख हुआ कि हमारे कांग्रेस के संसदीय सहयोगी सुरेश नारायण धानोरकर का निधन हो गया…वह केवल 47 वर्ष के थे. उनके करीबियों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. ओम शांति.’’

शिवसेना छोड़ कांग्रेस में हुए थे शामिल

बालू धानोरकर ने चंद्रपुर जिले में शिवसेना से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और 2014 में विधानसभा चुनाव जीता. वह चंद्रपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक थे, जिसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हंसराज अहीर का गढ़ माना जाता था. इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए और उन्होंने हंसराज अहीर को चुनाव में मात दी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital