महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
Bhupendra Singh Chaudhary: 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे सभी दल अपनी अलग-अलग रणनीतियां बनाने में लगे हुए हैं. वहीं उत्तर प्रदेश में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने साफ कर दिया है कि हमारी पार्टी की एक विचारधारा है और हम उसी पर काम कर रहे हैं. भूपेंद्र अपने एक दिवसीय दौरे के लिए वाराणसी पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने एक निजी चैनल से बात करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती पर पलटवार किया. इसके साथ ही उन्होंने सपा के सोफ्ट हिंदुत्व पर भी जवाब दिया और सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर के साथ गठबंधन को लेकर भी महत्वपूर्ण बातें बतायी हैं.
भूपेंद्र चौधरी ने मायावती के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि “बीजेपी एक विचारधारा से जुड़े लोगों का समूह है और हम एक विचार के आधार पर प्रदेश और देश में सरकार का संचालन कर रहे हैं. हमारी आस्था, परंपरा, संस्कृति के आधार पर हमारी सरकार चले ये हमारा संकल्प है. हमारा कोई छुपा हुआ एजेंडा नहीं हैं”.
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी और कांग्रेस पर हमले बोलते हुए कहा था कि लोग गरीबी और महंगाई से परेशान हैं और ये दोनों हिंदुत्व को लेकर लड़ रहे हैं कि कौन बड़ा हिंदुत्ववादी है. इस पर भूपेंद्र चौधरी ने जवाब दिया कि” हमारा कोई छुपा हुआ एजेंडा नही है हमने संकल्प पत्र में जो बातें कही हैं वो कर रहे हैं. हमे गर्व है कि हम हिंदू है और हम हिन्दू परम्परा और हिन्दू आस्था को मानने वाले लोग है”.
हाल ही में अब ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के बीजेपी के साथ गठबंधन करने की खबरें सामने आयी थीं. जिस पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि वो पहले भी हमारे साथ रहे हैं. हमारी सरकार में मंत्री भी रहे हैं. लेकिन हमारी पार्टी का क्लियर स्टैंड है जो हमारे विचार से सहमत और पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहता है हम सबको साथ लेकर चलेंगे.
भूपेंद्र चौधरी ने सपा पर हमला बोलते हुए उनके सोफ्ट हिंदुत्व की राजनीति पर कहा कि ये लोग कंफ्यूज हैं. उन्होंने कहा कि “कुछ दिनों पहले स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरितमानस, भगवत गीता के बारे में, हमारे साधु संतों के बारे में, मठ-मंदिरों के बारे में और अभी जब प्रधानमंत्री जी ने सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर का शिलान्यास किया तो उस अवसर पर दक्षिण भारत से आए पुजारियों के बारे में कहा, तो अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए कि जो उन्होंने ये बयान दिए है उससे वो कहां तक सहमत है”.
Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…
अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…
KGMU Love Jihad Case: लखनऊ के KGMU में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेमजाल में फंसाकर…
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…
Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…