आस्था

रूचक राजयोग से संवरने जा रही है 3 राशियों की तकदीर, मंगल देव रहेंगे मेहरबान

Ruchak Rajyog In Asies Mangal Rashi Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का अहम स्थान है. कुंडली का मंगल अगर असंतुलित हो जाए तो इंसान को क्रोधी और स्वभाव से चिड़चिड़ा हो जाता है. अमूमन हर काम बिगड़ने लगता है. शादीशुदा जिंदगी में पार्टनर से दूरी बढ़ने लगती है. इतना ही नहीं, कर्ज की समस्या से भी परेशान होना पड़ता है. लेकिन, अगर कुंडली में मंगल की स्थिति अच्छी है तो व्यक्ति को जीवन में तमाम सुख-सुविधाएं प्राप्त होती रहती हैं. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, मंगल देव समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं. इस वक्त मंगल ग्रह मीन राशि में संचरण कर रहा है और आने वाले 1 जून 2024 को मेष राशि में प्रवेश करेगा. मंगल के इस राशि परिवर्तन से रूचक राजयोग का निर्माण होगा. इस राजयोग का किन तीन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा? जानिए.

मेष राशि

मंगल के राशि परिवर्तन से मेष राशि को खास लाभ प्राप्त होगा. जबकि, रूचक राजयोग के प्रभाव से नौकरी और व्यापार में रुके हुए तमाम कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी. जॉब और बिजनेस में जबरदस्त तरक्की करेंगे. जो लोग सेना में काम कर रहे हैं, उन्हें खास लाभ मिलेगा. शादीशुदा जिंदगी में पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा. आय के कुछ नए स्रोत विकसित होंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा.

सिंह राशि

सिंह राशि से जुड़े लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन अत्यंत शुभ और फायदेमंद है. मंगल-गोचर की अवधि में प्रायः सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. करियर में नई ऊंचाई मिलेगी. इसके साथ ही इस दौरान धन-दौलत में भरपूर वृद्धि देखने को मिलेगी. इसके अलावा पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने का योग है. नौकरी की तलाश में लगे लोगों को बेहतर अवसर मिलेगा.

धनु राशि

मंगल का गोचर और उससे बनने वाले रूचक राजयोग के प्रभाव से धनु राशि से संबंधित लोगों की किस्मत में चार चांद लग जाएंगे. मंगल गोचर की पूरी अवधि में आर्थिक उन्नति के कई अवसर मिलेंगे. करियर में तरक्की होगी. मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी.

रूचक राजयोग कैसे बनता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रूचक राजयोग तब बनता है जब मंगल ग्रह स्वराशि मेष या वृश्चिक या मकर राशि केंद्र स्थान पर मौजूद हो. जिस लोगों की कुंडली में रूचक राजयोग का दुर्लभ संयोग बनता है वे राजा के समान जीवन जीते हैं.

यह भी पढ़ें: धन के कारक शुक्र देव करेंगे अपनी राशि में प्रवेश, इन 6 राशि वालों को होगा अचानक ये बड़ा लाभ!

Dipesh Thakur

Recent Posts

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

22 seconds ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

14 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

30 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

34 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

39 minutes ago