देश

महाराष्ट्र: PM Modi ने कई योजनाओं का किया शुभारंभ, UPI के जरिये भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा खरीदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (20 सितंबर) को महाराष्ट्र के दौरे पर हैं. इस दौरान हुए कार्यक्रमों में कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी के नेता विदेशी देशों में जाकर राष्ट्र विरोधी भाषण देते हैं. यह कांग्रेस है जिसे टुकड़े-टुकड़े गैंग और शहरी नक्सली चला रहे हैं.’

महाराष्ट्र में वर्धा की अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने महाराष्ट्र सरकार की आचार्य चाणक्य कौशल विकास केंद्र योजना का शुभारंभ किया. उन्होंने अमरावती में पीएम मित्र पार्क परियोजना और पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर महिला स्टार्टअप योजना का भी शुभारंभ किया.

भगवान जगन्नाथ की मूर्ति खरीदी

उद्घाटन समारोह से पहले पीएम मोदी ने वर्धा में विश्वकर्मा कार्यक्रम में एक प्रदर्शनी का दौरा किया. वे विश्वकर्मा योजना के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर वर्धा में हैं और उन्होंने 18 ट्रेडों के तहत 18 विश्वकर्मा योजना लाभार्थियों को ऋण जारी किया और प्रमाण पत्र जारी किए. वर्धा में पीएम मोदी ने राष्ट्रीय ‘पीएम विश्वकर्मा’ कार्यक्रम प्रदर्शनी में भगवान जगन्नाथ की मूर्ति खरीदी और यूपीआई का इस्तेमाल करते हुए क्यूआर कोड से भुगतान किया.

कांग्रेस पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज की कांग्रेस गणपति पूजा से भी नफरत करती है. स्वतंत्रता संग्राम में लोकमान्य तिलक के नेतृत्व में गणपति उत्सव भारत की एकता का उत्सव बन गया था. हर समाज, हर वर्ग के लोग गणेश उत्सव में एक साथ आते हैं, इसलिए कांग्रेस पार्टी गणपति पूजा से भी नफरत करती है.’

उन्होंने कहा, ‘जब मैं गणेश पूजा कार्यक्रम में गया तो कांग्रेस का तुष्टिकरण का भूत जाग उठा. कांग्रेस ने गणपति पूजा का विरोध करना शुरू कर दिया. कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए कुछ भी कर रही है. आपने देखा होगा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने गणपति बप्पा को सलाखों के पीछे डाल दिया था. जिस गणपति की मूर्ति की लोग पूजा कर रहे थे, उसे पुलिस वैन में कैद कर दिया गया. गणपति का यह अपमान देखकर पूरा देश गुस्से में है. मुझे आश्चर्य है कि कांग्रेस के सहयोगी भी इस मुद्दे पर चुप हैं. वे कांग्रेस की संगत में इतने प्रभावित हैं कि उनमें गणपति के अपमान का भी विरोध करने की हिम्मत नहीं है. हमें एकजुट होकर कांग्रेस के इन पापों का जवाब देना होगा.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

3 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

4 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

4 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

4 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

5 hours ago