सांसद प्रतापराव जाधव
महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से बड़ा उलटफेर हो रहा है. पहले शिवसेना में बगावती सुर उठे और उसके दो हिस्से हो गए. उसके बाद एनसीपी में भी सियासी वर्चस्व की लड़ाई सामने आई और शरद पवार से अजित पवार ने किनारा करते हुए बीजेपी के साथ एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए. अब सियासी गलियारों में शिंदे गुट के शिवसेना सांसद प्रतापराव जाधव ने बड़ा दावा किया है. जाधव ने कहा है कि कांग्रेस के कई विधायक जल्द ही पार्टी छोड़कर सरकार के साथ आएंगे.
बुलढाणा जिले से सांसद प्रतापराव जाधव ने जो दावा किया है उसके मुताबिक, कांग्रेस के नेताओं का एक बड़ा समूह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहा है क्योंकि विपक्ष का नेता चुनने में वरिष्ठों को साइड कर दिया गया. बगावत करन वाले इन नेताओं का समूह जल्द ही बड़ा फैसला लेंगे.
सांसद प्रतापराव जाधव ने कहा कि कांग्रेस में भी एक बड़ा गुट तैयार हो गया है. विपक्ष का नेता चुनने में कांग्रेस ने वडेट्टीवार जैसे नेता को चुनकर वरिष्ठों को नाराज कर दिया है. जो नेता नाराज हुए हैं उनका नाम बताने की जरूरत नहीं है. इनके बारे में सभी लोग जानते हैं. ये लोग जल्द ही बड़ा फैसला लेंगे.
सांसद प्रतापराव जाधव ने कहा कि जिस तरह से पहले शिवसेना और फिर उसके बाद एनसीपी का एक बड़ा गुट महागठबंधन में शामिल हुआ है ठीक उसी तरह से अब कांग्रेस से भी नेताओं का एक समूह महागठबंधन में जल्द ही शामिल होगा. जिसमें से कई वरिष्ठ नेता उनके संपर्क में हैं.
-भारत एक्सप्रेस
लखनऊ के चौक स्थित इंडियन बैंक की शाखा के लॉकर से डॉक्टर दंपति के करीब…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली जिले में पहुंचकर गंगा नदी पर…
Adani Energy Solutions: अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस की सब्सिडियरी PTSL को पश्चिम बंगाल की WBSEDCL से…
Adani Defence: अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने राजस्थान के पोखरण में 8 किमी तक मार…
Sugar Price Hike: देश के बड़े शहरों में चीनी की कीमतें 60 से 70 रुपये…
India-Pakistan Relations: नई दिल्ली में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में शामिल होने पहुंचे पाकिस्तान के…