Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maharashtra Politics: शिवसेना-एनसीपी के बाद अब कांग्रेस में बगावत की तैयारी! शिंदे गुट के सांसद ने किया बड़ा दावा, संपर्क में कई नेता

महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से बड़ा उलटफेर हो रहा है. पहले शिवसेना में बगावती सुर उठे और उसके दो हिस्से हो गए.

सांसद प्रतापराव जाधव

महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से बड़ा उलटफेर हो रहा है. पहले शिवसेना में बगावती सुर उठे और उसके दो हिस्से हो गए. उसके बाद एनसीपी में भी सियासी वर्चस्व की लड़ाई सामने आई और शरद पवार से अजित पवार ने किनारा करते हुए बीजेपी के साथ एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए. अब सियासी गलियारों में शिंदे गुट के शिवसेना सांसद प्रतापराव जाधव ने बड़ा दावा किया है. जाधव ने कहा है कि कांग्रेस के कई विधायक जल्द ही पार्टी छोड़कर सरकार के साथ आएंगे.

कांग्रेस के कई नेता जल्द लेंगे बड़ा फैसला

बुलढाणा जिले से सांसद प्रतापराव जाधव ने जो दावा किया है उसके मुताबिक, कांग्रेस के नेताओं का एक बड़ा समूह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहा है क्योंकि विपक्ष का नेता चुनने में वरिष्ठों को साइड कर दिया गया. बगावत करन वाले इन नेताओं का समूह जल्द ही बड़ा फैसला लेंगे.

वरिष्ठों को कांग्रेस ने किया दरकिनार

सांसद प्रतापराव जाधव ने कहा कि कांग्रेस में भी एक बड़ा गुट तैयार हो गया है. विपक्ष का नेता चुनने में कांग्रेस ने वडेट्टीवार जैसे नेता को चुनकर वरिष्ठों को नाराज कर दिया है. जो नेता नाराज हुए हैं उनका नाम बताने की जरूरत नहीं है. इनके बारे में सभी लोग जानते हैं. ये लोग जल्द ही बड़ा फैसला लेंगे.

यह भी पढ़ें- अशोक गहलोत पर हमलावर हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम: बोले- भ्रष्टाचार, लूट-खसोट और लाल डायरी…कांग्रेस के कुछ नेताओं को हिंदू नाम से नफरत

‘शिवसेना और एनसीपी के बाद अब कांग्रेस में होगी बगावत’

सांसद प्रतापराव जाधव ने कहा कि जिस तरह से पहले शिवसेना और फिर उसके बाद एनसीपी का एक बड़ा गुट महागठबंधन में शामिल हुआ है ठीक उसी तरह से अब कांग्रेस से भी नेताओं का एक समूह महागठबंधन में जल्द ही शामिल होगा. जिसमें से कई वरिष्ठ नेता उनके संपर्क में हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest