खेल

Women’s World Cup: स्पेन को चैंपियन बनाने के बाद Olga Carmona पर टूटा दुखों का पहाड़, मैच के ठीक बाद आई पिता के निधन की खबर

Women’s World Cup: स्पेन की तरफ से महिला विश्व कप फुटबॉल 2023 (Womens World Cup Football) के फाइनल में निर्णायक गोल दागने वाली ओल्गा कार्मोना को इस मैच के ठीक बाद पता चला कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे. इस खबर के बाद उनके लिए जश्न का माहौल मातम में बदल गया.

स्पेनिश फुटबॉल महासंघ की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ओल्गा कार्मोना के पिता बीमार थे और उनका निधन हो गया है. जबकि उनकी मां और अन्य रिश्तेदार फाइनल देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे. महासंघ ने ओल्गा के पिता के निधन के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी. कार्मोना के परिजनों ने उन्हें यह दुखद समाचार देने से पहले खिताबी जश्न खत्म होने का इंतजार किया.

कार्मोना ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,‘‘इसके बारे में कुछ भी जाने बिना खेल शुरू होने से पहले मेरे साथ मेरा सितारा था. मैं जानती थी कि कुछ खास हासिल करने के लिए आपने मुझे शक्ति प्रदान की थी. मैं जानती थी कि आज रात आप मुझे देख रहे हो और आपको मुझ पर गर्व है. आपकी आत्मा को शांति मिले डैड. ’’

ये भी पढ़ें: Rinku Singh के संघर्ष के दिनों की कहानी सुनकर छलक पड़ेंगे आंखों से आंसू, डेब्यू के साथ पूरा किया मां का सपना

पुरस्कार वितरण समारोह के बाद मिली पिता के निधन की खबर

अंतिम सीटी बजने के बाद स्पेन की खिलाड़ी मैदान पर जश्न मनाने लगी थी. इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह में भी कार्मोना ने सामान्य तरीके से भाग लिया और उन्हें तब तक अपने पिता के निधन की जानकारी नहीं थी. स्पेनिश फुटबॉल महासंघ ने एक्स पर लिखा, ‘‘तुम स्पेनिश फुटबॉल के इतिहास का हिस्सा हो.’’ कार्मोना के 29वें मिनट में किए गए गोल की मदद से स्पेन ने सिडनी में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड को 1-0 से हराकर खिताब जीता.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

11 minutes ago

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

37 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

51 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

1 hour ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

2 hours ago