होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Tejas Clashes Ganpath: कंगना रनौत अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. वह हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत बनी फिल्म ‘टिकू वेड्स शेरू’ की सफलता का आनंद ले रही हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर मुख्य भूमिका में नजर आये हैं. अब कंगना ने अपनी फिल्म ‘तेजस’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.
इस फिल्म से उन्होंने अपना लुक पहले ही शेयर कर दिया था. अब फिल्म से अपने लुक की तस्वीरों के साथ उन्होंने फिल्म की डेट बताई है. तेजस 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. तेजस अब टाइगर की फिल्म से क्लैश होने जा रही है.
कंगना रनौत एयरफोर्स की वर्दी पहनकर विमान से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में वह एक्शन सीन करती नजर आ रही हैं और उनके पीछे जलती हुई कार नजर आ रही है. दोनों फोटो को देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हमारे बहादुर वायुसेना पायलटों की बहादुरी को सम्मान. तेजस 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
वहीं कृति सेनन की फिल्म गणपत भी 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. दोनों ही फिल्में एक्शन ड्रामा होने वाली हैं जिसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ सकता है. अब देखना होगा कि कौन सी फिल्म रिलीज डेट आगे बढ़ाती है. या फिर दोनों एक ही दिन रिलीज होंगी.
आपको बता दें कि पहले कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी 20 अक्टूबर को ही रिलीज होने वाली थी. यह फिल्म इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान लगे आपातकाल पर आधारित है. विकास बहल की गणपत के लिए 20 अक्टूबर की रिलीज़ डेट तय करने के बाद, कंगना ने इमरजेंसी की रिलीज़ डेट को स्थगित करने का फैसला किया था.
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…
गया में लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत…
Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन के तहत सांसदों-विधायकों के लिए रोजगार…
Captain Smit Machar: गुजराती पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी पर गुजरात सरकार उन्हें गुजरात…
गृह मंत्री अमित शाह ने 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब और देश से ड्रग्स खत्म…
Plane Hijacking History: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई हिंसक झड़प और पायलट की सूझबूझ से…