Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maharashtra Politics: अजित पवार की बैठक में पहुंचे 30 NCP विधायक, शरद पवार को छगन भुजबल का संदेश, कहा- अभी भी वक्त है….

Maharashtra Politics: इस बैठक में शामिल होने के लिए सुप्रिया सुले भी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बड़ी से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील कर चुकी हैं.

ajit pawar

अजित पवार गुट की बैठक

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे की सरकार में शामिल होने के बाद एनसीपी में दो फाड़ हो गए हैं. अजित पवार गुट न केवल सरकार को समर्थन दे रहा है बल्कि एनसीपी पर अपना दावा भी ठोंक रहा है. वहीं शरद पवार गुट और अजित पवार गुट के लिए आज का दिन बेहद अहम होने जा रहा है क्योंकि दोनों गुटों ने आज पार्टी सदस्यों की बैठक बुलाई है. इस बीच अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल ने दावा किया है कि 40 से अधिक विधायक और MLC उनके साथ हैं. भुजबल ने कहा कि शपथ लेने से पहले पूरी मेहनत की है. हमने शपथ ऐसे ही नहीं ली.

भुजबल ने कहा, “हम पर कानूनी मामलों के डर से यहां (अजित पवार के साथ) आने का आरोप लगाया जा रहा है. यह सही नहीं है. धनंजय मुंडे, दिलीप वाल्से पाटिल और रामराजे निंबालकर के खिलाफ कोई मामला नहीं है.हम यहां केवल इसलिए हैं क्योंकि आपके (शरद पवार) साहब के आसपास कुछ करीबी सहयोगी हैं, वे पार्टी को खत्म करना चाहते हैं. एक बार जब आप उन्हें किनारे कर देंगे तो हम आपके पास वापस आने के लिए तैयार हैं.” छगन भुजबल ने कहा कि आपके (शरद पवार) पास अभी भी समय है, महाराष्ट्र की बेहतरी के बारे में सोचें.

भुजबल ने विधायकों की संख्या पर कहा, “हम मंच और अन्य स्थानों पर बैठे नेताओं की संख्या देखेंगे. समर्थक कागज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं और उनसे पूछा जा रहा है कि वे कहां से आये हैं. नेताओं की सही संख्या केवल मंच पर मालूम होगी.”

ये भी पढ़ें: Modi Cabinet Reshuffle: बड़े फेरबदल की तैयारी में BJP, पीएम आवास पर जारी केंद्रीय मंत्री की बैठक में नहीं पहुंचे किशन रेड्डी

अजित पवार गुट की बैठक में 30 विधायक मौजूद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजित पवार गुट की बैठक में एनसीपी के 30 विधायक मौजूद हैं. जबकि वाईबी चव्हाण सेंटर में हो रही शरद पवार गुट की बैठक में एनसीपी के 13 विधायक पहुंचे हैं. वाईबी चव्हाण सेंटर में शरद पवार भी मौजूद हैं और बाहर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद हैं.

शरद पवार गुट की बैठक में 13 विधायक मौजूद

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शरद पवार गुट की बैठक में शामिल 13 विधायकों में अनिल देशमुख, रोहित पवार, राजेंद्र शिंगणे, अशोक पवार, किरण लहमाटे, प्राजक्ता तानपुरे, बालासाहेब पाटिल, जीतेंद्र अव्हाड, चेतन विट्ठल तुपे, जयंत पाटिल, राजेश टोपे, संदीप क्षीरसागर और देवेंद्र भुयार मौजूद हैं. वहीं 5 सांसदों श्रीनिवास पाटिल (लोकसभा), सुप्रिया सुले (लोकसभा), अमोल कोल्हे (लोकसभा), फौजिया खान (राज्यसभा) वंदना चव्हाण (राज्यसभा) के अलावा, 3 एमएलसी (शशिकांत शिंदे, बाबाजानी दुरानी, ​​एकनाथ खडसे) भी मौजूद हैं.

इस बैठक में शामिल होने के लिए सुप्रिया सुले भी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बड़ी से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील कर चुकी हैं. हालांकि अभी तक दोनों गुटों की बैठक को देखकर यह कहा जा सकता है कि ‘चाचा’ पर ‘भतीजा’ भारी पड़ते नजर आ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest