देश

Mahua Moitra: महुआ मोइत्रा ने ऐसा क्या बोल दिया जो संसद में मच गया बवाल? बीजेपी ने की माफी की मांग

Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने अडानी समूह से जुड़े मामले को लेकर मंगलवार को लोकसभा में आरोप लगाया कि देश के लोगों को मूर्ख बनाया गया है. उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए आरोप लगाया कि सत्तापक्ष के सदस्यों को विपक्ष का विरोध करने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है और ‘‘हम चीन, पेगासस, मोरबी, बीबीसी पर कुछ नहीं बोल सकते’’. उन्होंने कहा कि विपक्ष के सदस्य प्रधानमंत्री का नाम तक नहीं ले सकते.

सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) उद्योगपति गौतम अडानी का नाम लिये बगैर उन पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और कहा कि अब जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में देश की साख दांव पर है और सरकार को इस मामले में पूरी तरह जांच करानी चाहिए.

देखने को मिली तीखी नोकझोंक

महुआ (Mahua Moitra) ने आरोप लगाया कि लोगों को बेवकूफ बनाया गया है. महुआ ने कहा कि वह 2019 से संसद में इस मुद्दे को उठाती आई हैं, लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया और अब एक अंतरराष्ट्रीय संस्था ने यह विषय उठाया है, तो सबका ध्यान गया है. तृणमूल कांग्रेस की सांसद के कुछ शब्दों को लेकर सत्तापक्ष ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों तरफ से तीखी नोकझोंक देखने को मिली.

ये भी पढ़ें: Budget Session: संसद में आज PM मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर देंगे जवाब, राहुल के आरोपों पर भी कर सकते हैं पलटवार

पीठासीन सभापति भर्तृहरि महताब ने कहा कि दोनों तरफ से कुछ कड़वे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है और इस पर संसदीय कार्य मंत्री (प्रह्लाद जोशी) और तृणमूल कांग्रेस के नेता (सुदीप बंदोपाध्याय) को बातचीत करनी चाहिए. बाद में जोशी ने कहा कि जिस शब्द का इस्तेमाल किया गया है, उसके लिए महुआ मोइत्रा को माफी मांगनी चाहिए। अगर वह माफी नहीं मांगती हैं, तो यह उनकी संस्कृति को दिखाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago