देश

टेंडर होते हैं और निरस्त भी हो जाते हैं, अडानी ग्रुप का टेंडर निरस्त होने पर बोले ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

हिंडनबर्ग के खुलासे के बाद एक तरफ अडानी समूह के शेयर लगातार गिर रहे हैं. वहीं अडानी ग्रुप को उत्तर प्रदेश सरकार ने भी झटका दे दिया है. इस बीच, अडानी ट्रांसमिशन, जीएमआर व इनटेली स्मार्ट कंपनी को मिलने वाला प्रीपेड स्मार्ट मीटर का टेंडर निरस्त कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश में 2.5 करोड़ प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के टेंडर की लागत 25 हजार करोड़ थी.

इस पर अब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का रिएक्शन सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि ये आम बात है, टेंडर होते हैं, निरस्त हो जाते है. साथ ही एके शर्मा ने स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर दिए विवादित बयान पर कहा कि हमारे लिए सनातन धर्म सर्वोपरि है और जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत भी तिन तैसी.

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने टेंडर कैंसिल किया

बता दें कि बिते दिनों मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने टेंडर कैंसिल कर दिया है. केवल मध्यांचल विद्युत वितरण निगम का 5454 करोड़ का टेंडर पास किया गया था. टेंडर की अनुमानित लागत करीब 48 से 65 फीसदी अधिक थी, जिसकी वजह से इसका विरोध किया जा रहा था. मीटर की कीमत करीब 9 से 10 हजार रुपये पड़ रही थी जबकि अनुमानित लागत 6 हजार प्रति मीटर थी.

इसमें मैसर्स अडानी पॉवर ट्रांसमिशन के अलावा जीएमआर व इनटेली स्मार्ट कंपनी ने टेंडर का पार्ट 2 हासिल किया था और इन्हें कार्य करने का आदेश जारी होने वाला था. राज्य उपभोक्ता परिषद ने महंगा मीटर लगाने की बात कही थी और परिषद ने नियामक आयोग में याचिका भी दायर की. इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई थी.

ये भी पढ़ें- Stock market live: दो दिन की गिरावट के बाद बाजार बढ़त के साथ खुला, ADANI ENTERPRISES में दूसरे दिन तेजी

तमाम आरोपों के बीच मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता फाइनेंस अशोक कुमार ने अडानी समूह का टेंडर निरस्त कर दिया. इसके पीछे तकनीकी कारणों से टेंडर निरस्त होना बताया गया है. टेंडर निरस्त करने को राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने सही बताया और कहा कि महंगे टेंडर के जरिए उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार पड़ेगा.

Dimple Yadav

Recent Posts

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

24 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में मुहर; गाय पालने पर मिलेगी आधी सब्सिडी, कर्मचारियों के लिए खुलेगा कैशलेस इलाज का रास्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…

26 minutes ago

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

33 minutes ago

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

50 minutes ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

57 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

1 hour ago