देश

Mainpuri Bypolls: …अगर अखिलेश गड़बड़ करें तो तुम हमारे साथ रहना- शिवपाल यादव ने डिंपल से और क्या कहा..

उत्तरप्रदेश के मैनपुरी लोकसभा चुनाव में लड़ाई अब और भी दिलचस्प हो गई. क्योंकि यादव परिवार एक बार फिर एकजुट होता हुआ नजर आ रहा है. जब से सपा ने डिंपल यादव को मैनपुरी सीट से प्रत्याशी बनाया है, तभी चाचा शिवपाल और अखिलेश के बीच की दूरियां कम होती दिख रही हैं. आज एक बार फिर चाचा शिवपाल ने परिवार के एकजुट होने की बात कही है.

शिवपाल ने बहू डिंपल यादव का समर्थन करते हुए कहा कि ये चुनाव नेताजी का प्रतिष्ठा का है. ”बहू चुनाव लड़ रही है तो हम एक हो गए, हमने अखिलेश से कह दिया अब एक ही रहेंगे”.

‘अखिलेश गड़बड़ करें तो तुम हमारे साथ रहना’

शिवपाल यादव ने अपनी बात को आग बढ़ाते हुए कहा कि हमने डिंपल से कहा अबकी बार अखिलेश गड़बड़ करे तो तुम हमारे साथ ही रहना, शिवपाल के इस बयान के बाद से यूपी की सियासत में एक बार फिर सपा पार्टी में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. शिवपाल ने बताया कि बहु डिंपल ने उन्हें फोन किया था. कहा था कि आ जाओ, मैं आ गया. सब लोग कहते थे कि एक हो जाओ. अब एक हो गए हैं. अब चाहे जो हो जाए, हम एक साथ ही रहेंगे. मुलायम सिंह के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हुई है. जिसके लिए सपा ने बहू डिंपल यादव को मैदान में उतारा है.

‘डिंपल ने बुलाया और हम आ गए’

बता दें कि काफी समय से अखिलेश और शिवपाल के बीच मतभेद चल रहे हैं. जिसके चलते शिवपाल ने अपनी अलग पार्टी भी बना ली थी. शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव पर उपेक्षा का आरोप लगाया था. जिसके बाद दोनों की राह अलग-अलग हो गई थीं. मुलायम सिंह के निधन के बाद से ही शिवपाल ने अभी तक मीडिया से खुलकर बात नहीं की थी. लेकिन काफी समय बाद उन्होने मीडिया के सामने बातें साफ की, उन्होने कहा कि डिंपल हमसे अलग थोड़े हैं. अब जब डिंपल ही चुनाव लड़ रही है तो हम आ गए हैं. यह ना केवल नेता जी की प्रतिष्ठा की बात है, बल्कि उनके बाद इस सीट पर उनकी भी प्रतिष्ठा फंसी है.

शिवपाल ने कहा कि बहुत सालों तक दूर रह लिए अब तो जब तक राजनीति में रहेंगे एक साथ रहेंगे. उन्होंने कहा कि अब हमें एक दो चुनाव और लड़ना है. इसके बाद तो लड़के ही चुनाव लड़ेंगे. इसी के साथ शिवपाल यादव ने सब लोगों से हाथ जोड़कर विनती की. कहा कि जब ज्यादा वोट समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डिंपल यादव के पक्ष में पड़ेंगे तो ही नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी.

भारत एक्सप्रेस

 
 

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

4 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

4 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

4 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

5 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

6 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

6 hours ago