विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (फोटो इंस्टाग्राम)
Virat Kohli and Anushka Sharma Bungalow: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में अपनी एक खास जगह रखते हैं. विराट और अनुष्का एक्टिंग और क्रिकेट के साथ-साथ और भी कई माध्यमों से कमाई करते हैं. यही कारण है कि उनकी हर एक चीज बहुत लग्जरी होती है. फिर चाहे कपड़े हों या उनका घर. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का अलीबाग वाला घर काफी आलीशान और लग्जरी है. कपल के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
ये भी पढ़ें- Bhediya Movie Review: ‘भेड़िया’ बन Varun Dhawan ने लूटी महफिल, अभिषेक बनर्जी ने बनाया माहौल, VFX भी गजब
अनुष्का और विराट के अलीबाग वाले घर का इंटीरियर सुजैन खान ने डिजाइन किया है. Zirad के पास 8 एकड़ में घर बनाया गया है. इसमें चार बेडरूम, दो कार गैरेज, चार बाथरूम, एक छत, आउटडोर डाइनिंग, एक निजी पुल है.
पूरे घर की तरह लिविंग रूम को व्हाइट सोफे और व्हाइट दीवारें है. हॉल के बीचों-बीच एक झूमर है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है. वेंटिलेशन का काफी ख्याल रखा गया है. इसकी कीमत करीब 10.5 करोड़ से 13 करोड़ के बीच है और यह अलीबाग के अवास गांव में स्थित है. बता दें कि इसे उन्होंने कुछ महीने पहले ही खरीदा था.
इस एरिया में हरियाली का काफी ध्यान रखा गया है. चारों तरफ इसमें खूब हरियाली दिख रही है. तस्वीरें देखकर यूजर्स इसे आलीशान और खूबसूरत बता रहे है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा जल्द चकड़ा एक्सप्रेस में नजर आएंगी.यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है. एक्ट्रेस अक्सर तैयारी करते हुए तस्वीरें पोस्ट करती रहती है.
Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…
Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…
Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…
जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…
सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…
Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…