देश

Mainpuri Bypolls: क्या मैनपुरी में सपा के लिए काम करेगा पुराना ‘फॉर्मूला’?

Mainpuri Election 2022: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट जीतने के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. समाजवादी पार्टी को पहले बीजेपी की तरफ से आजमगढ़ और रामपुर में हारकर करारा झटका मिल चुका है. अब अखिलेश यादव किसी भी तरह से मैनपुरी सीट को जीतकर मुलायम सिंह की विरासत को बचाने में लगे हुए हैं. इसलिए अब उन्होने मैनपुरी सीट से अपनी पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है. अब उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती ये होगी कि किस तरीके से मैनपुरी सीट पर अपना फिर से दबदबा बना जाए.

अखिलेश यादव मैनपुरी सीट जीतने के लिए अपनी पत्नी और प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं. अखिलेश यादव लगातार जनसभाएं कर रहे हैं और मुलायम सिंह के विरासत को बचाने के लिए लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं.

M+Y वोट फिर से हासिल कर पाएगी सपा ?

ऐसे में अखिलेश के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि वह किस तरीके से अपने पुराने फार्मूले का इस्तेमाल करके बीजेपी को चुनाव में शिकस्त दे सकते हैं. समाजवादी पार्टी का काफी समय से (M+Y) फैक्टर पर दबदबा रहा है. मुस्लिम और यादव वोटों के बीच समाजवादी पार्टी की पकड़ मजबूत रही है. लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में ये वोट बैंक खिसककर बीजेपी के पाले में जाने लगा है. तो सपा पार्टी अब फिर एक अपने (M+Y) फैक्टर को अपनी तरफ खींचने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें- Madhya Pradesh: जबलपुर में दर्दनाक हादसा, चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, कई राहगीरों को कुचलने का Video Viral

शाक्य वोट बैंक किस तरफ जाएगा

मैनपुरी सीट की बात करें तो यहां मुस्लिम और ज्यादा वोट की संख्या बहुत ज्यादा है. मैनपुरी में यादव वोट की संख्या करीब सवा चार लाख है तो मुस्लिम बोर्ड की संख्या एक लाख है, इसके अलावा जो सबसे ज्यादा जाति की बात की जाती है तो वह है शाक्य वोट बैंक. शाक्य जाति का वोट पिछले समय में बीजेपी की तरफ शिफ्ट होता हुआ नजर आया है. इसीलिए बीजेपी ने इस बार रघुराज शाक्य को मैनपुरी सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है. डिंपल यादव को इस बार पूरा भरोसा है कि फिर एक बार M+Y मतदाताओं को अपनी तरफ खींच लेंगे. दूसरी तरफ अखिलेश को भी उम्मीद है कि मुलायम सिंह के जाने के बाद उनकी विरासत को बचाने के लिए वो अन्य जतियों के वोट बैंक में भी सेंधमारी कर सकते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

39 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

46 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

47 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

54 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago