Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

महाशिवरात्रि पर राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा, जुलूस के दौरान करंट लगने से कई लगने से करीब 14 बच्चे गंभीर रूप से घायल

राजस्थान के मंत्री हीरालाल नागर ने कहा, “यह बहुत दुखद घटना है. 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं और एक 100% जल गया है. हर संभव उपचार प्रदान करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है.”

राजस्थान में बड़ा हादसा

कोटा में महाशिवरात्रि के अवसर पर एक जुलूस के दौरान कई बच्चों बिजली के करंट की चपेट में आ गए. कोटा एसपी अमृता दुहन ने कहा, “यह बहुत दुखद घटना है. यहां काली बस्ती के लोग अपने कलश के साथ जुटे थे, एक बच्चा 20-22 फीट का पाइप लेकर जा रहा था, जो हाईटेंशन तार से छू गया. उस बच्चे को बचाने की कोशिश में वहां मौजूद सभी बच्चे करंट की चपेट में आ गए. उन्हें उचित इलाज देना प्राथमिकता है। एक की हालत गंभीर है और वह 100 प्रतिशत जल चुका है. जांच शुरू कर दी गई है और अगर किसी की ओर से कोई लापरवाही हुई है तो रिपोर्ट में सामने आ जाएगा. एक घायल की उम्र 25 साल है, बाकी बच्चे 14 साल से कम उम्र के हैं.”

राजस्थान के मंत्री हीरालाल नागर ने कहा, “यह बहुत दुखद घटना है. 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं और एक 100% जल गया है. हर संभव उपचार प्रदान करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है. अधिकारियों को जांच करने का निर्देश दिया गया है कि ऐसा कैसे हुआ है, किसकी लापरवाही रही है.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital