देश

“अगली महाशिवरात्रि पर मैं ही ऐसा कार्यक्रम करूंगा”, नेशनल क्रिएटर अवॉर्ड में युवाओं को पीएम मोदी की एक और गारंटी

National Creator Award 2024: राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार 2024 समारोह का आयोजन दिल्ली स्थित भारत मंडपम में किया गया. इस दौरान पीएम मोदी ने युवा प्रतिभाओं को नेशनल क्रिएटर अवॉर्ड से सम्मानित किया. पीएम मोदी ने सम्मान समारोह में युवाओं को संबोधित भी किया. जिसमें पीएम मोदी ने कहा कि “ये पहला ऐसा अवार्ड जो शायद आने वाले दिनों में बहुत प्रमुख स्थान लेना वाला है. ये इस नए युग को ऊर्जा से भर रहा है. रचनात्मकता को सम्मान देना और समाज के रोजमर्रा जिंदगी के प्रति जो संवेदनशीलता है उसको सम्मान करने का ये अवसर है. भविष्य में ये अवार्ड कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बहुत बड़ा प्रेरणा बनेगा. आज जिन्हें ये अवार्ड मिले मैं उन्हें बधाई देता हूं..”

शिव के डमरू से माहेश्वर सूत्र प्रकट हुए हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,” आज एक और संयोग है कि ये पहला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर आयोजित हो रहा है और मेरे काशी में तो शिव जी के बिना कुछ नहीं चलता है. शिव भाषा, कला और क्रिएटिविटी के जनक माने गए हैं. हमारे शिव नटराज हैं. शिव के डमरू से माहेश्वर सूत्र प्रकट हुए हैं. शिव का तांडव लय सृजन की नींव रखता है. मैं आपको और सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं.”

उन बेटियों को बधाई, जिन्हें सम्मानित किया गया- PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,” आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है, लेकिन मैं पहली बार देख रहा हूं कि यहां मौजूद पुरुष भी तालियां बजा रहे हैं. मैं उन सभी बेटियों को बधाई देता हूं जिन्हें आज पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. मुझे आप सभी पर बहुत गर्व है. मैं देश और दुनिया की महिलाओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. आज मैंने गैस सिलेंडर की कीमत 100 रुपये कम कर दी है.”

अगली बार भी मैं ही कार्यक्रम करूंगा- PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अगले कुछ दिनों में लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं लेकिन ये कार्यक्रम उसके लिए नहीं है. मैं आपको गारंटी देता हूं कि अगली शिवरात्रि पर मैं ही ऐसा कार्यक्रम करूंगा.”

यह भी पढ़ें- कथावाचक जया किशोरी से लेकर लोकगायिका मैथिली ठाकुर समेत इन युवा हस्तियों को मिला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” क्या हम ऐसा कंटेंट और ज्यादा बना सकते हैं, जो यूथ में ड्रग्स के नकारात्मक प्रभाव को लेकर जागरूकता लाए? हम समझा सकते हैं कि युवाओं के लिए नशा कूल नहीं है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

16 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

20 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

35 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

46 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

46 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

58 minutes ago