Bharat Express DD Free Dish

West Bengal: दक्षिण 24 परगना में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 7 की मौत, कई घायल

Blast In Firecrakers Factory: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के रायपुर धौलहट थाना क्षेत्र में स्थित पाथरप्रतिमा तृतीय बाड़े में एक भयानक विस्फोट हुआ.

West Bengal

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से लगी भीषण आग

Blast In Firecrakers Factory: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के रायपुर धौलहट थाना क्षेत्र में स्थित पाथरप्रतिमा तृतीय बाड़े में एक भयानक विस्फोट हुआ. यह घटना उस समय हुई, जब लोग बसंती पूजा के लिए एक कमरे में पटाखे बना रहे थे. विस्फोट के बाद पूरे घर में आग लग गई. इससे सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है.

विस्फोट के बाद लगी भीषण आग

स्थानीय विधायक समीर कुमार जाना ने बताया कि विस्फोट के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जब विस्फोट हुआ, तब कुछ लोग घर के अंदर थे और आग की लपटों में घिर गए. दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ और लोग अंदर फंसे हुए थे. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है.

वीडियो आया सामने

घटनास्थल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक घर में भीषण आग और भगदड़ का दृश्य दिख रहा है. लोग तेजी से जलते हुए घर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, जबकि कुछ लोग अंदर फंसे घायलों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे. एक अन्य वीडियो में महिलाएं रोते हुए अपनों को बचाने की गुहार लगा रही हैं.

यह भी पढ़े-ं रामविलास पासवान के परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद, पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने पशुपति पारस पर घर से निकालने का लगाया आरोप

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुलिस ने बताया कि विस्फोट में कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. स्थानीय लोग और आसपास के क्षेत्र के लोग इस घटना को लेकर गहरे शोक में डूबे हुए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read