देश

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति के दिन इन कामों को करने से बचें, जानें स्नान और दान का शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti 2024: ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस साल 15 जनवरी सोमवार के दिन सूर्य देव देर रात 02 बजकर 14 मिनट पर मकर राशि में अपना राशि परिवर्तन करेंगे. ऐसे में साल 2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी. मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान की परंपरा है. इसके अलावा इस दिन सूर्यदेव की पूजा से विशेष लाभ मिलता है.

शुभ मुहूर्त

15 जनवरी के दिन पुण्य काल सुबह 07 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम को 05 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा महा पुण्य काल प्रात: काल 07 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह के ही 09 बजे तक रहेगा. इस दौरान स्नान और दान करने का विशेष लाभ मिलेगा.

जनवरी 2024 की 15 तारीख को सोमवार होने के कारण इस दिन त्योहार का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है. मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान की परंपरा है. इसके अलावा इस दिन सूर्य देव की पूजा से विशेष लाभ मिलता है. हिंदू धर्म में इस दिन खिचड़ी खाने की परंपरा है. वहीं देश के कुछ मंदिरों में भगवान को खिचड़ी का भोग भी लगाया जाता है.

मकर संक्रांति पर इन कामों को करने से बचें

ज्योतिष के अनुसार कुछ कार्य ऐसे हैं, जिसे आप गलती से भी इस दिन करते हैं तो सूर्यदेव के नाराज होने पर आपको पूरे साल परेशान होना पड़ेगा. आइए देखते हैं वे कौन से हैं काम, जिसे मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए. मकर संक्रांति के दिन किसी भी तरह के मांसाहार से परहेज करना चाहिए. इस दिन लहसुन प्याज के सेवन से भी दूर रहना चाहिए.

दरवाजे पर आए लोगों का करें सम्मान

मकर संक्रांति के दिन नहाने के बाद अन्न छूने की परंपरा के चलते इस दिन कई जरूरतमंद लोग घरों के चक्कर लगाते रहते हैं. ऐसे में सबको थोड़ा ही सही पर यही कोशिश रहनी चाहिए कि कोई भी आपके दरवाजे से खाली हाथ न लौटने पाए. इसके अलावा दरवाजे पर आए सभी का इज्जत-सत्कार करें.

इसे भी पढ़ें: Makar Sankranti 2024: इस दिन मकर संक्रांति का पर्व, जानें पूजा-पाठ के लिए कौन सा मुहूर्त है शुभ

रखें इन बातों का खास ध्यान

मकर संक्रांति के दिन किसी भी पेड़ पौधे की कटाई नहीं करना चाहिए. इसके अलावा इस दिन तुलसी दल तोड़ने से भी बचें. इसके अशुभ परिणाम देखने को मिलते हैं. इस दिन स्नान के बाद ही मुंह में कोई भी खाने की वस्तु डालें. यहां तक की सुबह की चाय भी खाने के बाद पीना चाहिए. मकर संक्रांति के दिन आस-पास अगर कोई पवित्र नदी होतो उसमें स्नान करें. मकर संक्रांति के दिन किसी भी तरह की नशीली चीज का उपयोग न करें. इससे घर में दरिद्रता का वास होता है. वहीं माना जाता है कि ऐसा करने पर पूरा साल ठीक नहीं जाता.

Rohit Rai

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago