देश

Makar Sankranti: गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले के मौके पर श्रद्धालुओं से मिले सीएम योगी, बच्चों को किया दुलार

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मे लगने वाले खिचड़ी मेले में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इस दौरान भीड़ को देखते हुए खास तैयारियां की जाती हैं. गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेले के मद्देनजर यूपी के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ में ही हैं.

यूपी के मुख्यमंत्री की नजर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनकी सुविधाओं पर बनी है. वे खुद रात्रि में मेला परिसर का निरीक्षण करने के लिए मंदिर परिसर में निकले और व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने व्यवस्था की बेहतरी के लिए जरूरी निर्देश भी दिए.

 परिसर की व्यवस्था की बेहतरी का दिया निर्देश

मेला परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खोया- पाया केंद्र, अस्थायी तौप पर बने चिकित्सालय और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बने दूसरे शिविरों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली. योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को चिकित्सालय व अन्य उपलब्ध सभी तरह की सुविधाओं के बारे में अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया.

गोरक्षपीठाधीश्वर ने समूचे मंदिर व मेला परिसर में साफ-सफाई और सुरक्षा के अलावा अन्य सभी सुविधाओं को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए. वहीं उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए रैन बसेरों में बेहतरीन व्यवस्था होनी चाहिए.

खिचड़ी चढ़ाने आए श्रद्धालुओं का लिया हालचाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान वहां आए श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी. मंदिर में अन्य जिलों से खिचड़ी चढ़ाने के लिए आए श्रद्धालुओं से उन्होंने रुकने की व्यवस्था के बारे में जब जानना चाहा तो सबने व्यवस्था की तारीफ की और उन्हें बताया कि जिला और मंदिर प्रशासन की ओर से उनके लिए अच्छी व्यवस्था की गई है.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ श्रद्धालुओं के साथ आए उनके बच्चों को पास बुलाया और उन्हें दुलारते हुए आशीर्वाद दिया. उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित भी किया.

इसे भी पढ़ें: Makar Sankranti 2023: मकर सक्रांति के अवसर पर काशी के घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, संगम और गंगासागर में लाखों ने लगाई आस्था की डुबकी

खिचड़ी मेले पर रहेगी योगी की नजर

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को चार दिन के दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की सुबह शुरू होने वाले खिचड़ी मेले की तैयारियों पर शनिवार से ही नजर रखेंगे. इस दौरान वह पूरे दिन मंदिर परिसर में ही रहेंगे. परिसर में व्यवस्था को लेकर उनका निरीक्षण लगातार चलता रहेगा.

Rohit Rai

Recent Posts

ओबीसी क्रीमीलेयर को लेकर 11 मार्च को दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…

8 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा

Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…

30 minutes ago

नवरात्र में पैक्स अध्यक्ष का किया था मर्डर, धनतेरस पर तीनों बदमाशों का हो गया एनकाउंटर; पटना में कोहराम

Patna Maner Encounter: पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड के…

33 minutes ago

‘छोटे सरकार’ का भौकाल: पटना से प्रयागराज तक सड़क पर दहाड़े अनंत सिंह, देखें स्वागत का धांसू VIDEO

Anant Singh Road Show: मोकामा विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज जा रहे हैं. आरा…

48 minutes ago

रूस पर मेहरबान हैं ट्रंप! रूसी तेल बैन करने वाले अपने ही देश के कानून पर क्यों उठाए सवाल?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…

54 minutes ago