भलस्वा डेयरी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देर रात की छापेमारी (फोटो- ANI)
Delhi Police: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भलस्वा डेयरी में देर रात छापेमारी की. यह छापेमारी जहांगीरपुरी के फ्लैट से UAPA के तहत गिरफ्तार किए गए नौशाद और जगजीत सिंह से पूछताछ के बाद की गई. स्पेशल सेल ने देर रात एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया, जिसने भलस्वा डेयरी के इस घर से खून के सैंपल लिए. वहीं जिस घर में रेड हुई वहां से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुए हैं.
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जहांगीरपुरी में संदिग्धों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद नौशाद और जगजीत सिंह को पुलिस ने दबोचा. दोनों संदिग्धों से पूछताछ के बाद स्पेशल सेल ने देर रात भलस्वा डेयरी में छापेमारी की. यहां पुलिस को घर की दीवारों पर खून के निशान भी मिले. स्पेशल सेल ने मौके से हथियार भी बरामद किए.
स्पेशल सेल ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया. टीम ने घर से सैंपल लेने शुरू कर दिए. दिल्ली पुलिस की जांच में इस मामले में खालिस्तानी कनेक्शन भी सामने आया है. पुलिस की जांच के मुताबिक, जगजीत सिंह खालिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था और उसने नौशाद के साथ मिलकर किसी की हत्या को अंजाम दिया था.
ये भी पढ़ें: Santokh Singh Chaudhary: कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आया हार्ट अटैक
सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने इस घर में किसी शख्स की हत्या करने के बाद उसका वीडियो भी बनाया था और उन्होंने विदेश में बैठे हैंडलर को ये वीडियो भी भेजा था. फिलहाल, पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घर में किसकी हत्या की गई है और क्यों की गई है. देर रात छापेमारी के बाद पूरे इलाके में पुलिस तैनात है. 26 जनवरी से पहले हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद दिल्ली की पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है. वहीं, जिस घर से हैंड ग्रेनेड मिले हैं, उसके आसपास के लोगों का कहना है कि कुछ दिनों पहले ही किराए पर रहने आए थे. पूछने पर उन्होंने बताया था कि उनका मकान बनने के कारण वे लोग यहां किराने पर रहने आए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…