Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP BJP New President: उत्तर प्रदेश को मिला नया अध्यक्ष, पंकज चौधरी के सिर पर सजा ताज

UP BJP New President: उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष की अटकलों पर विराम लग गया है. बीजेपी नेता पंकज चौधरी होंगे यूपी के नए अध्यक्ष.

up-bjp-gets-new-president-pankaj-chaudhary-crowned

UP BJP New President: लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश बीजेपी (BJP) को नया नेतृत्व मिल गया है. महाराजगंज से सात बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) को प्रदेश भाजपा की कमान मिली है. राजधानी लखनऊ में रविवार (14 दिसंबर) को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में ‘मेगा इवेंट’ का आयोजन किया गया. इसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पंकज चौधरी के नाम की आधिकारिक घोषणा की गई.

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केशव पाठक, के. लक्ष्मण, अरुण सिंह, राधा मोहन अग्रवाल, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, रमापति राम त्रिपाठी, भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और डिप्टी सीएम केशव मौर्य मंच पर मौजूद रहे.

कौन हैं पंकज चौधरी ?

पंकज चौधरी वर्तमान में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कुर्मी समुदाय से आने वाले पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं. वे यूपी की महाराजगंज लोकसभा सीट से 1991 से अब तक सात बार चुनाव जीत चुके हैं. इस सीट से उन्होंने केवल 1999 और 2009 का चुनाव ही हारा है. कुर्मी जाति से आने वाले चौधरी का प्रभाव केवल महाराजगंज ही नहीं बल्कि सिद्धार्थनगर और अन्य पड़ोसी जिलों के साथ-साथ नेपाल में भी है.

ऐसे में उन्हें यूपी के बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए चुना जाना 2027 के चुनावों को देखते हुए भाजपा के लिए एक मास्टरस्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है. पंकज चौधरी को संगठन और शासन का लंबा अनुभव है.


ये भी पढ़ें: यूपी बीजेपी अध्यक्ष की दौड़ खत्म! पंकज चौधरी ने दाखिल किया नामांकन, अध्यक्ष बनना तय


CM बने प्रस्तावक

वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार (13 दिसंबर) को लखनऊ में अध्यक्ष पद के लिए नामंकान दाखिल किया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंकज चौधरी के लिए प्रस्तावक की भूमिका निभाई. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी प्रस्तावक बने. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव विनोद तावड़े, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, यूपी सरकार में मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना और बेबी रानी मौर्य भी मौजूद थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital