देश

‘भर्ती भरोसा…पहली नौकरी पक्की’, कांग्रेस ने 30 लाख नौकरियां देने किया वादा, खड़गे बोले- हमारी पक्की गारंटी

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गुरुवार यानी कि 7 मार्च को राजस्थान के बांसवाड़ा में निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया. अपने संबोधन में खड़गे ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं को ‘भर्ती भरोसे’ की गारंटी दी जाएगी, जिसके तहत सरकारी नौकरियों के रिक्त पद भरे जाएंगे.

कांग्रेस ने कीं 5 घोषणाएं

कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘‘युवा न्याय… 2024 में कांग्रेस की सरकार बनते ही, देश के युवाओं को भर्ती भरोसा देकर, एक नई रोजगार क्रांति की शुरुआत की जाएगी.’’ खड़गे ने युवाओं के लिए पांच बड़ी घोषणाएं कीं, जिनमें भर्ती भरोसा, पहली नौकरी पक्की, पेपर लीक से मुक्ति, ‘गिग इकॉनमी’ में सामाजिक सुरक्षा एवं युवा रोशनी शामिल हैं.

30 लाख पदों को भरने का वादा

वहीं राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पार्टी की इन घोषणाओं के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में 30 लाख पद खाली हैं, जिन्हें कांग्रेस की सरकार आने पर भरा जाएगा. खड़गे ने कहा, ‘‘भाजपा हमेशा गरीबों के खिलाफ है. अगर आप भाजपा को मजबूत करेंगे तो मैं यह कहूंगा कि देश के खिलाफ काम होगा. इसलिये हम युवाओं के लिये ये पांच घोषणा करते हैं.’’

मोदी जैसी नहीं है हमारी गारंटी- खड़गे

राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार पर हैरानी जताते हुए खड़गे ने कहा, ‘‘लोग बगैर काम करे जीतते हैं, लेकिन हम यहां (राजस्थान) काम करके हार गये. इसकी क्या वजह है?’’ उन्होंने कहा,’ हमारी गारंटी मोदी जी जैसी नहीं है. हमारी गारंटी तो पक्की गारंटी होती है, मोदी जैसी गारंटी नहीं होती है.’’

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने X पर शेयर की कश्मीरी युवक के साथ तस्वीर, बोले- मेरे दोस्त के साथ एक यादगार सेल्फी

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी ने नोटबंदी करके और जीएसटी लाकर देश के गरीब को बर्बाद किया. उन्होंने कहा, ‘‘आदिवासी, अनुसूचित जाति, अन्य पिछडा वर्ग , गरीब लोग एवं किसान एकजुट होंगे तो मोदी सत्ता छोड़कर भाग जाएंगे.’’ उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने और जातिगत जनगणना करवाने की बात भी कही.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

1 minute ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

30 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

36 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

38 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

48 minutes ago