Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने X पर शेयर की कश्मीरी युवक के साथ तस्वीर, बोले- मेरे दोस्त के साथ एक यादगार सेल्फी

PM Modi In Kashmir: पीएम मोदी ने नाजिम साथ सेल्फी वाली तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट किया है.

PM Modi

कश्मीरी युवक के साथ पीएम मोदी

PM Modi In Kashmir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एकदिवसीय दौरे पर कश्मीर पहुंचे. जहां उन्होंने श्रीनगर में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात कश्मीरियों को दी. इस दौरान पीएम मोदी का एक अलग अंदाज देखने को मिला. पीएम मोदी के एक फैन को उनसे मिलने का मौका मिला. कश्मीरी युवक नाजिम को प्रधानमंत्री के साथ बातचीत का मौका मिला और उसने इस दौरान सेल्फी का अनुरोध किया. नाजिम की इस बात पर पीएम मोदी ने तुरंत हां बोल दी.

पीएम मोदी ने X पर शेयर की सेल्फी

पीएम मोदी ने नाजिम साथ सेल्फी वाली तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट किया है. जिसमें नाजिम नजीर के सराहनीय काम के लिए पीएम मोदी ने प्रशंसा व्यक्त की और उनके सफल भविष्य की कामना की. व्यक्तियों के साथ जुड़ने और समाज में उनके योगदान को स्वीकार करने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को भी ये तस्वीर दर्शाती है.

इससे पहले पीएम मोदी ने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे और इसी के साथ ही ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद जवानों के परिवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए. साथ ही 6400 करोड़ रुपए की लागत से 53 परियोजनाओं का उद्घाटन किया. वहीं इस मौके पर उन्होंने जनता के साथ अपने मन की बातें साझा की और भाषण देते हुए भावुक होकर कहा कि मैं दिनों-दिन देख रहा हूं कि आपका दिल जीतने की सही दिशा में जा रहा हूं.”

यह भी पढ़ें- श्रीनगर पहुंच पीएम मोदी ने किया 6400 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन, रास्ते में शंकराचार्य हिल पर भी रुके

देश का कानून लागू कश्मीर में नहीं होता था लागू

जनता को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “एक जमाना था जब देश में जो कानून लागू होते थे वे कश्मीर में नहीं लागू हो पाते थे. एक जमाना था जब गरीब कल्याण की योजनाएं पूरे देश में लागू होती थी लेकिन जम्मू-कश्मीर के मेरे भाई बहन उनका लाभ नहीं ले पाते. अब देखिए वक्त ने कैसे करवट बदली है. आज श्रीनगर से आपके साथ ही पूरे भारत के लिए योजनाओं को आरंभ हुआ है.” उन्होंने आगे कहा कि, “ये वो नया जम्मू कश्मीर है, जिसका इंतजार हम सभी को कई दशकों से था. ये वो नया जम्मू कश्मीर है, जिसके लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था. इस नए जम्मू कश्मीर की आंखों में भविष्य की चमक है, इस नए जम्मू कश्मीर के इरादों में चुनौतियों को पार करने का हौसला है. भाषण जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आपके इस प्यार से मैं जितना खुश हूं, उतना ही कृतज्ञ भी हूं. मोदी प्यार के इस कर्ज को चुकाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा. 2014 के बाद मैं जब भी आया, मैंने यही कहा कि मैं ये मेहनत आपका दिल जीतने के लिए कर रहा हूं. और मैं दिनों-दिन देख रहा हूं कि आपका दिल जीतने की सही दिशा में जा रहा हूं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital