महाठग अनूप चौधरी को STF ने किया गिरफ्तार
Anoop Chaudhary Arrest: उत्तर प्रदेश STF की लखनऊ यूनिट ने एक महाठग को गिरफ्तार किया है. इसके ऊपर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. महाठग अनूप चौधरी को एसटीएफ ने अयोध्या में सर्किट हाउस के बाहर से गिरफ्तार किया है. अनूप चौधरी खुद को केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों का सलाहकार बताकर लोगों को अपने झांसे में फंसाता था. काम दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करता था.
अनूप चौधरी ने पीएम मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का बहाना बनाकर गाजियाबाद पुलिस से सुरक्षा भी ले रखी थी. जिसके तहत उसे सरकारी गनर मिला हुआ था. अनूप चौधरी धार्मिक स्थलों पर हेलिकॉप्टर सेवा का काम दिलाने के लिए एक शख्स को लेकर अयोध्या जा रहा था. इसी दौरान उसे STF ने गिरफ्तार कर लिया.
अनूप चौधरी के खिलाफ कई जिलों समेत राजस्थान और उत्तराखंड में गबन, धोखाधड़ी और साजिश के 9 मामले दर्ज हैं. राजस्थान में CBI ने आरोप पत्र भी दाखिल कर रखा है. इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. मंगलवार (24 अक्टूबर) को STF के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार वर्मा ने एक एफआईआर दर्ज कराई थी. जिसमें कहा गया है कि अनूप चौधरी ने फर्जी पत्र भेजकर अयोध्या सर्किट हाउस को बुक किया था.
यह भी पढ़ें- IAS की नौकरी से इस्तीफा देकर फिल्मी दुनिया में उतरे अभिषेक सिंह, सनी लियोनी के साथ जल्द रिलीज होगा रैप सॉन्ग
अनूप चौधरी के आने की सूचना मिलने के बाद STF की टीम ने कैंट थाना इलाके में सर्किट हाउस के पास एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो को रोककर पड़ताल की. जिसमें सवार अनूप चौधरी ने खुद को क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर रेलवे एवं भारतीय खाद्य निगम लखनऊ का सदस्य बताया.
एसटीफ ने जांच-पड़ताल के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. उसने पूछताछ में बताया कि ठेका और योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करता था. फर्जी ओएसडी श्रीनिवास नाराला के जरिए प्रोटोकॉल हासिल करने के लिए सरकारी प्रारूप पर अधिकारियों को ईमेल और पत्र भिजवाया था. फिलहाल पुलिस ने अनूप चौधरी और उसके ड्राइवर को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
-भारत एक्सप्रेस
Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…
Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…
Kashi Vishwanath: वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में आगामी त्योहारों की भारी भीड़ को देखते…
Donald Trump Security Threat: व्हाइट हाउस के पास हथियारों से भरी चोरी की गाड़ी के…
Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस पर्व…
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…