देश

‘INDIA’ Alliance: मल्लिकार्जुन खड़गे हो सकते हैं इंडिया गठबंधन के संयोजक, नीतीश की ‘ना’ के बाद कांग्रेस नेता के नाम पर चर्चाएं तेज

India Alliance: बीजेपी के खिलाफ बने ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होनी है. वहीं इस बैठक के पहले गठबंधन के संयोजक के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. बिहार के सीएम नीतीश कुमार के इनकार के बाद जदयू से सुझाव दिया है कि संयोजक कांग्रेस पार्टी से होना चाहिए. इसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम पर चर्चा तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, खड़गे को ‘इंडिया’ गठबंधन का संयोजक बनाने पर मुंबई की बैठक में सहमति बन सकती है.

खड़गे का लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है और दलित नेता के तौर पर भी वे बड़े चेहरे हैं. ऐसे में गठबंधन में शामिल तमाम दल उनके नाम पर मुहर लगा सकते हैं. नीतीश कुमार किसी पद के बारे में सवाल पर साफ इनकार करते रहे हैं. उनका कहना है कि वे कोई पद नहीं चाहते बल्कि उनकी कोशिश सभी को एकजुट करना है.

सोनिया गांधी भी बैठक में होंगी शामिल

जानकारी के मुताबिक, मुंबई में होने वाली बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल होंगी. इस बैठक में ”भाजपा चले जाओ” का नारा दिया जाएगा. पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि इस बैठक में विपक्ष के गठबंधन ‘इंडिया’ का ‘लोगो’ भी जारी किया जाएगा.

पीएम पद के उम्मीदवार को लेकर पटोले ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन में कई सक्षम उम्मीदवार हैं. उन्होंने दावा किया कि कुछ दल जो वर्तमान में एनडीए के घटक हैं, वे भी विपक्षी गठबंधन में शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: मायावती का बड़ा एक्शन, अनुशासनहीनता के आरोप में इमरान मसूद को BSP से निकाला, थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

मुंबई में दो दिन चलेगी बैठक

भाजपा विरोधी गठबंधन के प्रमुख नेता 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई के उपनगर में एक आलीशान होटल में जुटेंगे. ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) में 26 दल शामिल हैं. पटना में जून में पहली बार एक साझा मंच पर एकत्र होने के बाद से विपक्षी दलों की यह तीसरी बैठक होगी. मुंबई में होने वाली बैठक में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और आधा दर्जन राज्यों के मुख्यमंत्री समेत अन्य लोग शामिल होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

9 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

47 minutes ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

2 hours ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

2 hours ago