लाइफस्टाइल

Raksha Bandhan 2023 Wishes: इस रक्षाबंधन पर अपने भाई-बहन को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों को बनाएं मजबूत

Raksha Bandhan 2023 Wishes: भाई-बहन का रिश्ता बेहद अनोखा होता है. इस रिश्ते में प्यार होता है तो तकरार भी खूब होती है, लड़ाई-झगड़ा होता है तो हंसना-मनाना भी लगा रहता है. भाई-बहन के इसी लगाव और समर्पण का त्योहार है रक्षाबंधन. साल 2023 में रक्षाबंधन 30 अगस्त और 31 अगस्त को मनाया जाएगा. कहते हैं इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी (Rakhi) बांधती हैं तो भाई अपनी बहन से उसकी रक्षा करने का वादा करते हैं. भाई-बहन एकदूसरे को इसदिन गिफ्ट्स (Gifts) भी देते हैं और मिठाईयां खाने-पीने का सिलसिला दिनभर चलता है.

हालांकि, जैसे-जैसे हम बड़े होने लगते हैं रिश्तों के बीच में दूरी आ जाती है. अगर आपका भाई या बहन आपसे दूर है और आप उन्हें रक्षाबंधन की बधाई देना चाहते हैं तो यहां दिए शुभकामना संदेश आपके काम आ सकते हैं. ऐसे में राखी के ये संदेश आपके रिश्ते को और मजबूत बना देंगे.

इस रक्षाबंधन अपने भाई-बहन को भेजे ये प्यार भरे मैसेज

सावन की रिमझिम फुहार है,
रक्षाबंधन का त्योहार है,
भाई बहन की मीठी सी तकरार है,
ऐसा यह प्यार और खुशियों का त्योहार है.
हैप्पी रक्षाबंधन !

जन्मों का ये बंधन है
स्नेह और विश्वास का,
और भी गहरा हो जाता है ये रिश्ता
जब बंधता है धागा प्यार का.
हैप्पी रक्षाबंधन !

ये भी पढ़ें:PM Vishwakarma Yojana: 17 सितंबर से लागू होगी पीएम विश्वकर्मा योजना, जानिए कैसे करें अप्लाई

चंदन का टीका, रेशम का धागा
सावन की सुगंध, बारिश की फुहार
भाई की उम्मीद, बहना का प्यार
मुबारक हो आपको रक्षाबंधन का त्यौहार !
हैप्पी रक्षाबंधन !

आज के दिन हर भाई होता है बहन के पास,
इसलिए तो राखी का त्योहार है सबसे खास.
रक्षाबंधन की बधाई!

“सूरज की तरह चमकते रहो ,
फूलों की तरह महकते रहो,
यही दुआ है इस बहन की आज कि
आप सदा खुश रहो
बहन की तरफ से भाई को राखी की हार्दिक शुभकामनाएँ”

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

20 seconds ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

22 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

43 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

47 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

1 hour ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

1 hour ago