देश

Puducherry News: ईडी का अफसर बनकर किराए के स्कूटर से विधायक के घर पहुंचा शख्स, करने लगा जांच-पड़ताल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ED Fake Officer Arrested: ईडी का अफसर बनकर लोगो सो ठगी करने वाले एक शातिर ठग को पुडुचेरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये शख्स खुद को ED का अधिकारी बताकर विधायकों और अन्य लोगों की संपत्ति का ब्योरा मांगता था. जिसके बाद उनसे वसूली करता था. इसके लिए बाकायदा ये व्यक्ति विधायकों और अधिकारियों से मुलाकात भी करता था. हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद भी इसकी पहचान उजागर नहीं की है.

ईडी का अफसर बनकर MLA के घर पहुंचा

मिली जानकारी के मुताबिक, ओल्गारेट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक शिवशंकर से एक शख्स ने रविवार की देर रात उनका आवास पर मिलने पहुंचा था. व्यक्ति एक स्कूटर से आया था. उसने खुद को ईडी का अफसर बताया. जिसके बाद विधायक से पिछले कुछ सालों की कमाई और संपत्ति का ब्योरा देने को कहा. विधायक का कहना है कि जिस स्कूटर से वो व्यक्ति उनके घर पहुंचा था, उसे किराए पर लिया था.

शक होने पर विधायक ने पुलिस को दी सूचना

विधायक ने बताया कि उसके हाव-भाव को देखकर कुछ शक हुआ तो उससे आईडी कार्ड दिखाने के लिए कहा गया. इसपर उसने कहा कि अभी आईकार्ड उसके पास नहीं है. जब ऑफिस का फोन नंबर पूछा गया तो उसे भी बताने से इनकार कर दिया. इसी के आधार पर शक और गहरा हो गया. विधायक ने आनन-फानन में रेद्दीअर्पलायम पुलिस को इसके बारे में सूचना दी.

यह भी पढ़ें- UP Politics: सपा-कांग्रेस विवाद के बीच जयंत चौधरी ने एक तीर से साधे दो निशाने, यूपी और राजस्थान को लेकर बनाया मास्टर प्लान

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. विधायक ने बताया कि आरोपी ने इससे पहले 7 अन्य विधायकों से भी संपर्क किया था. जिसमें कांग्रेस और बीजेपी के विधायक भी शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

5 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

24 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

36 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

1 hour ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

1 hour ago