देश

UP Politics: “देश के भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव…”, होर्डिंग से यूपी की सियासत गरम, इंडिया गठबंधन में आया भूचाल

UP Politics: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच जमकर बयानबाजी जारी है. तो इसी बीच प्रधानमंत्री पद को लेकर भी जमकर बहस छिड़ी हुई है. इसी बीच सपा की ओर से जारी होर्डिंग वार में एक ताजा होर्डिंग समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगाई गई है और उस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताया गया है. दरअसल ये होर्डिंग कथित तौर पर सपा नेता फखरुल हसन चांद द्वारा लगाई गई है, जिसपर सपा के अध्यक्ष को भावी प्रधानमंत्री बताया गया है. इसके बाद से इंडिया गठबंधन में भूचाल आ गया है. जानकार मान रहे हैं कि अगर सपा की ओर से लगातार इसी तरह की हरकतें सामने आती रहीं तो लोकसभा चुनाव तक इंडिया गठबंधन के टूटने के आसार ज्यादा दिखाई दे रहे हैं.

अखिलेश यादव को बताया गया भावी प्रधानमंत्री

बता दें कि सपा की ओर से काफी वक्त से होर्डिंग वार जारी है और समय-समय पर सपा कार्यालय के बाहर ऐसी होर्डिंग लगती रही है, जिससे सपा नेता न केवल चर्चा में बने रहे हैं बल्कि वे सपा की मंशा को जगजाहिर भी करते रहे हैं . इसी तरह ताजा होर्डिंग सपा (समाजवादी पार्टी) प्रवक्ता फखरुल हसन चांद की ओर से सपा कार्यालय के बाहर लगाई गई है, जिस पर अखिलेश यादव की फोटो लगी है और उनको भावी प्रधानमंत्री बताया गया है. इस होर्डिंग पर लिखा है, “देश के भावी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.” इसी के साथ ही इस होर्डिंग पर एक तरफ फखरुल हसन चांद की तस्वीर लगी है तो दूसरी ओर अखिलेश यादव की फोटो लगी हुई है.

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

इस होर्डिंग को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. तो वहीं यूपी की सियासत ने इस होर्डिंग में हलचल मचा दी है. दरअसल सपा इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और इंडिया गठबंधन की डोर में बंधे अन्य दलों ने अभी तक प्रधानमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है. हालांकि कोई राहुल गांधी को कोई नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री का चेहरा बता रहा है, लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इसी खींचतान के बीच इस होर्डिंग ने इंडिया गठबंधन की नींव हिला दी है. क्योंकि मध्य प्रदेश चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर वैसे ही सपा और कांग्रेस के बीच जमकर बयानबाजी जारी है, जिससे पहले से ही इंडिया गठबंधन पर तलवार लटकी दिखाई दे रही है. अब इस होर्डिंग के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि इंडिया गठबंधन में और भी फूट पड़ सकती है. फिलहाल जानकार मान रहे हैं कि अगर इसी तरह से सपा और कांग्रेस के बीच टकराव जारी रहा तो लोक सभा चुनाव तक इंडिया गठबंधन के धराशायी होने के आसार ज्यादा हैं.

ये भी पढ़ें- UP Politics: कांग्रेस की ओर से अखिलेश को आया ‘SORRY’ का संदेश, तो सपा प्रमुख ने याद दिलाई मुलायम सिंह की बात, जानें क्या कहा?

बदला है यूपी, बदलेंगे देश

समाजवादी पार्टी मुख्यालय के बाहर सुबह-सुबह एक और पोस्टर लगाया गया है, जिसमें बदला है यूपी बदलेंगे देश का संदेश दिया गया है. यह पोस्टर सपा नेता जयराम पांडेय की ओर से लगाया गया है. जिसमें संदेश दिया गया है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है. इस पोस्टर में सपा शासनकाल में हुए कार्यों को दिखाया गया है वहीं दिल्ली की ओर जाते हुए अखिलेश यादव और कार्यकर्ताओ को भी दिखाया गया है. इस तरह से इस पोस्टर के जरिए भी अखिलेश को भावी प्रधानमंत्री का ही संकेत दिया गया है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

18 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

8 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

8 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

9 hours ago