मेनका गांधी ने सुल्तानपुर लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन
भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने बुधवार को सुल्तानपुर लोकसभा सीट से आज नामांकन दाखिल कर मेनका रोड शो करती हुईं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और जिला निर्वाचन अधिकारी कृतिका ज्योत्सना के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के दौरान मेनका के बेटे वरुण गांधी मौजूद नहीं थे. इस अवसर पर राजग की सहयोगी निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद और अपना दल के नेता व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल समेत प्रमुख लोग मौजूद थे.
आरक्षण को कोई खत्म नहीं कर सकता
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मेनका ने कहा कि पिछले पांच साल में जितना विकास हुआ है, उससे ज्यादा काम अगले पांच साल में होगा.
उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को घर मुहैया कराना चाहती हैं. विपक्षी दलों के इस आरोप पर कि भाजपा सत्ता में आई तो संविधान में बदलाव कर आरक्षण खत्म कर देगी, मेनका ने कहा कि आरक्षण को कोई खत्म नहीं कर सकता.
क्या रायबरेली से वरुण गांधी लड़ेंगे चुनाव?
आम चुनाव में अपनी जीत के अंतर के बारे में कुछ भी कहने से इनकार करते हुए मेनका ने कहा, ‘‘हम सभी अपना सर्वश्रेष्ठ देने जा रहे हैं. मुझे जीत के अंतर के बारे में नहीं पता.’’ गांधी परिवार की परंपरागत सीट रायबरेली से अपने बेटे वरुण गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि इस पर उन्हें कोई टिप्पणी नहीं करनी है.
मेनका सुलतानपुर से दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस समर्थित सपा उम्मीदवार राम भुवाल निषाद और बसपा के उदयराज वर्मा से होगा.
सुलतानपुर में मतदान छठे चरण के तहत 25 मई को होगा.
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…
INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…