देश

Tripura: माणिक साहा ने दूसरी बार त्रिपुरा के सीएम पद की ली शपथ, पीएम मोदी भी हुए समारोह में शामिल

Tripura CM: माणिक साहा ने बुधवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरी बार शपथ ली. माणिक साहा को विधायक दल का नेता चुना गया था जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन ने त्रिपुरा में 60 में से 33 सीटें जीतकर लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखी.. राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों- रतन लाल नाथ, प्राणजीत सिंह रॉय, संताना चकमा, सुशांत चौधरी, टिंकू रॉय, बिकाश देबबर्मा, सुधांशु दास, सुक्ला चरण नोआतिया को शपथ और गोपनीयता दिलाई.

समारोह में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी हुए शामिल

स्वामी विवेकानंद मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (असम), एन. बीरेन सिंह (मणिपुर), पेमा खांडू (अरुणाचल प्रदेश), प्रेम सिंह तमांग (सिक्किम) कई नेता शामिल हुए.

बुधवार को शपथ लेने वाले मंत्रियों में चार नए चेहरे हैं- टिंकू रॉय, बिकास देबबर्मा, सुधांशु दास, शुक्ला चरण नोआतिया और सनातन चकमा, जो पहले भाजपा सरकार में भी मंत्री थीं, एकमात्र महिला मंत्री हैं.

भाजपा की सहयोगी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के एकमात्र विधायक नोआतिया को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया. तीन मंत्री पद खाली रहे क्योंकि भाजपा आदिवासी आधारित टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) से भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में भाग लेने के लिए संपर्क कर रही है.

विपक्षी कांग्रेस और माकपा के नेतृत्व वाले वामपंथी दलों ने 2 मार्च को विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद से राज्य में ‘भाजपा समर्थकों और गुंडों द्वारा फैलाए गए आतंक के अभूतपूर्व शासन’ का आरोप लगाते हुए शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया.

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मनाई भुवनेश्वर में होली, कहा- देश नई ऊंचाई की ओर बढ़ रहा
16 फरवरी के विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने 32 सीटों पर जीत हासिल की, जो 60 सदस्यीय विधानसभा में 31 के जादुई आंकड़े से एक अधिक थी, जबकि उसके सहयोगी इंडीजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा को एक सीट मिली थी.

साहा टाउन बोरडोवली सीट से दूसरी बार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आशीष कुमार साहा को 1,257 मतों के अंतर से हराकर दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं. माणिक साहा पहली बार पिछले साल जून में हुए उपचुनाव में आशीष कुमार साहा को 6,104 मतों के अंतर से हराकर राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ, फिल्म संस्कृति और साहित्य के संगम का साक्षी बना प्रयाग; प्रदर्शनी में छाई ‘कवन कसूर’

प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…

6 minutes ago

अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…

38 minutes ago

यूपी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या…

49 minutes ago

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

2 hours ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

2 hours ago