देश

Manipur News:  मणिपुर पुलिस ने असम राइफल्स के खिलाफ दर्ज की FIR, तलाशी अभियान के दौरान रोका था रास्ता

Assam Riffles In Manipur: मणिपुर पुलिस ने असम राइफल्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. दरअसल, शनिवार सुबह क्वाक्टा में तीन लोगों की हत्या में शामिल बदमाशों का पीछा करने से रोकने के आरोप में असम राइफल्स के जवानों के खिलाफ मणिपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने अपनी एफआईआर में दावा किया है कि जब वे कुकी उग्रवादियों की तलाश में अभियान चलाने के लिए फोलजांग रोड पर आगे बढ़ रहे थे, तो उन्हें 9वीं असम राइफल्स ने रोक लिया था. दूसरी ओर, असम राइफल्स को बिष्णुपुर से कांगवई रोड पर मोइरांग लमखल के चेकपॉइंट से हटा दिया गया है.

मणिपुर एडीजी के एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है, ”इस कार्यालय के समसंख्यक आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए. दिनांक 3 अगस्त 2023, बिष्णुपुर से कांगवई रोड पर मोइरांग लमखल में नाका और चेक प्वाइंट को तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक 9 एआर के स्थान पर सिविल पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा तैनात किया जाएगा.”

यह भी पढ़ें: Delhi Ordinance Bill: सीएम केजरीवाल ने कांग्रेस हाईकमान को फिर लिखा पत्र, जानें इस बार क्या कहा

तीन महीने से हिंसा की आग में जल रहा है मणिपुर

बता दें कि मणिपुर में इस साल मई के बीच हिंसक झड़प देखने को मिल रही है. पूर्वोत्तर का यह राज्य पिछले तीन महीने से हिंसा की आग में जल रहा है. इस हिंसा में अब तक कम से कम 130 लोग मारे गए हैं और 400 लोग घायल हुए हैं. हिंसा को रोकने के लिए सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस के संघर्ष के कारण 60 हजार से अधिक लोगों को अपने घरों से दूसरी जगहों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है.

कई जगहों पर तोड़फोड़

बता दें कि कुकी और मैतेई समुदायों ने कई जगहों पर तोड़फोड़ की है. पुलिस थानों से हथियार भी लूट लिए. हिंसक झड़प के दौरान सैकड़ों चर्च और एक दर्जन से अधिक मंदिरों को भी तोड़ दिया गया और कई गांव में आग लगा दी गई. इतना ही नहीं, हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर से एक ऐसी घटना सामने आई थी, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया था. दरअसल, भीड़ ने दो महिलाओं के नग्न करके घुमाया था.  मामले में अबतक 7 आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

10 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

14 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

16 minutes ago

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

34 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

52 minutes ago