देश

सबूतों के आधार पर हो रही मणिपुर में गिरफ्तारियां, आदिवासी समूह के आरोपों को CBI और NIA ने किया खारिज

Manipur Violence: मणिपुर में आदिवासी समूहों ने एनआईए (NIA) और सीबीआई (CBI) पर मनमानी और ज्यादती करने के आरोप लगाए हैं. इसके बाद जांच एजेंसियों ने अपने बयान में इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मणिपुर में हर एक गिरफ्तारी जांच टीम द्वारा जुटाए गए सबूतों के आधार पर की है. जांच एजेंसियों ने कहा कि जातीय आरोप वाले माहौल में यहां काम कर रहे एनआईए और सीबीआई के अधिकारियों को 2015 में सेना के जवानों पर हुए हमलों सहित विभिन्न मामलों में जांच पूरी करने के कठिन काम का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि मई महीने में मणिपुर में भड़की हिंसा के मामले में जांच एजेंसियां कई लोगों को गिरफ्तार चुकी है.

जांच एजेंसियों ने किया आरोपों को खारिज

इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फ्रंट द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए दोनों एजेंसियों के अधिकारियों ने कहा कि किसी भी समुदाय, धर्म या संप्रदाय के खिलाफ कोई पक्षपात नहीं किया गया है और आईपीसी की नियम पुस्तिका का पालन किया गया है. आईटीएलएफ मणिपुर पहाड़ियों के कुकी-ज़ो समुदाय का प्रतिनिधित्व करने का दावा करता है.

अधिकारियों ने हाल ही में एक आदिवासी सेमिनलुन गंगटे की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि वह 21 जून को बिष्णुपुर जिले के क्वाक्टा इलाके में हुए एसयूवी विस्फोट मामले में मुख्य आरोपियों में से एक है. इस विस्फोट में तीन लोग घायल हुए थे. अधिकारियों के मुताबिक अदालत से उसकी ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद उसे नयी दिल्ली लाया गया. उन्होंने बताया कि दिल्ली में आरोपी को एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे एनआईए की हिरासत में भेज दिया.

ये भी पढ़ें: MP Election: सीएम फेस के ऐलान से BJP-CONGRESS को फायदा या नुकसान? जानिए सर्वे में क्या बोली जनता

उन्होंने कहा कि केवल जांच को पटरी से उतारने और आम जनता के बीच भ्रम पैदा करने के लिए ही आधारहीन आरोप लगाए जा रहे हैं. एनआईए ने 22 सितंबर को मोइरांगथेम आनंद सिंह को एक अलग मामले में इंफाल से गिरफ्तार किया था. सिंह को चार अन्य लोगों के साथ मणिपुर पुलिस ने पुलिस शस्त्रागार से लूटे गए हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

17 minutes ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

23 minutes ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

29 minutes ago

‘बीबी कहो या गाय बकरी…लेकिन नाम नहीं’, तालिबानी शासन का नया फरमान, संकट में महिलाओं का वजूद?

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं…

45 minutes ago

अवैध जमीन कब्जा करने वालों की खैर नहीं! अब होगी सख्त कार्रवाई, CM योगी ने अधिकारियों को दे दिए निर्देश

CM Yogi In Gorakhpur: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन…

45 minutes ago