देश

शराब नीति मामले में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अदालत से बड़ा झटका, इस दिन तक बढ़ गई न्यायिक हिरासत

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 31 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत की अवधि को बढ़ा दिया है. सिसोदिया को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश किया गया. राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज काबेरी बावेजा ने आरोपियों से लिखित में यह बताने के लिए कहा कि गैर जरूरी दस्तावेज़ों की जांच के लिए कितना समय लगेगा. कोर्ट 31 मई 12 बजे अगला सुनवाई करेगा.

ED ने इस मामले में मनीष सिसोदिया को 9 मार्च 2023 को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. सिसोदिया को पहले सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने अगस्त 2022 में इस मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ नियमों के कथित उल्लंघन और नई शराब नीति में प्रक्रियागत गड़बड़ी के आरोप में आरोप में एफआईआर दर्ज की. बाद में सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में ईडी ने पीएमएलए के तहत मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच शुरू कर दी थी.

ये भी पढ़ें: Delhi High Court ने आजीवन कारावास की सजा पाए आतंकी संगठन Jaish-e-Mohammed के पांच सदस्यों की सजा घटाकर 10 साल कठोर कारावास की

दरअसल मनीष सिसोदिया ने ईडी और सीबीआई दोनों मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है. दिल्ली हाईकोर्ट मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज शाम पांच बजे अपना फैसला सुनाएगा. हाईकोर्ट ने 14 मई को आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के अलावा सीबीआई और ईडी की ओर से दलीलें सुनने के बाद याचिकाओं पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था. मनीष सिसोदिया दोनों मामले में गिरफ्तार हैं और न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ जेल में बंद हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

29 seconds ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

15 minutes ago

ट्रंप का यू-टर्न; चीन के बाद अब रूस से भी हाथ मिलाने को तैयार अमेरिका, परमाणु ऊर्जा से चलेंगे डेटा सेंटर

Russia US Deal: रूस और अमेरिका के बीच परमाणु ऊर्जा से चलने वाले डेटा सेंटर…

23 minutes ago

दुर्गा पूजा में क्यों मातम क्यों मनाती है झारखंड की असुर जनजाति? जानें महिषासुर कनेक्शन

Durga Puja Jharkhand Culture: देश में दुर्गा पूजा का जश्न चल रहा है. इस दौरान…

28 minutes ago