मनोज तिवारी ने फेक न्यूज पर दी कड़ी चेतावनी
Manoj Tiwari On Fake News: दिल्ली के भाजपा सांसद और मशहूर भोजपुरी गायक मनोज तिवारी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. उनके नाम मीडिया कथित बयान ‘हम जेब में रुपया लेकर घूमते हैं, डॉलर से हमें क्या लेना-देना’ जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि, यह पूरी तरह फेक और मनगढ़ंत है. खबर वायरल होते-होते जब मनोज तिवारी तक पहुंची तो उन्होंने खुद इसे इसे सिरे से खारिज करते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए मनोज तिवारी ने बताया कि उनके कई करीबी दोस्तों और समर्थकों ने व्हाट्सएप पर स्क्रीनशॉट भेजे, जिनमें उनके नाम से यह बयान चल रहा था. उन्होंने कहा कि मैंने जब यह देखा तो हैरान रह गया. मैंने जीवन में कभी ऐसा बयान दिया ही नहीं. यह 100% फर्जी और बनावटी है.
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी साफ किया कि वे तो सालों से लोगों को कैशलेस और डिजिटल भुगतान अपनाने की सलाह देते आए हैं. उन्होंने कहा ‘मैं तो हर मंच से कहता हूं. ये डिजिटल युग है. जेब में मोटा कैश लेकर मत घूमो. बैंक अकाउंट खोलो, UPI यूज करो, डिजिटल इंडिया को मजबूत करो. कुछ लोग मेरे पुराने बयानों को तोड़-मरोड़ कर फेक न्यूज बना रहे हैं.
मीडिया में फैली इस फेक न्यूज को लेकर मनोज तिवारी ने गहरी चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि आज फेक न्यूज का दौर चल रहा है. बिना तथ्य जांचे खबरें चलाना लोकतंत्र और आम जनता दोनों के लिए खतरनाक है. मीडिया की जिम्मेदारी सबसे बड़ी है कि वह सिर्फ सच्चाई और तथ्य ही परोसे.
सांसद ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है. उन्होंने सीधी कहा कि जितने भी प्लेटफॉर्म्स, यूट्यूब चैनल, न्यूज पोर्टल या पत्रकारों ने इस फर्जी बयान को बिना सत्यापन के चलाया है. सबको जल्द ही मेरा कानूनी नोटिस मिलेगा. मैं अपनी छवि से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करूंगा. यह एक सोची-समजी साजिश है.
ये भी पढ़ें: ‘तुर्रम खां’ बनने चले थे हुमायूं कबीर, ओवैसी ने ऑफर को मारी जोर की लात; AIMIM ने क्यों किया इनकार?
अंत में मनोज तिवारी ने आम लोगों से अपील की है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आने वाली हर खबर पर आंख मूंदकर भरोसा मत कीजिए. अगर संदेह हो तो पहले जांच कीजिए, फिर फॉरवर्ड कीजिए. फेक न्यूज रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है.
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…
BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…