Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘अब बर्दाश्त नहीं, नोटिस भेजूंगा’, फेक न्यूज पर BJP सांसद मनोज तिवारी का कड़ा रुख

Manoj Tiwari On Fake News: रुपया और डॉलर को लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के नाम से फेक न्यूज फालाई जा रही है. उन्होंने अब इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

Manoj Tiwari to Send Legal Notice Over Viral Fake News Statement about rupee and dollar

मनोज तिवारी ने फेक न्यूज पर दी कड़ी चेतावनी

Manoj Tiwari On Fake News: दिल्ली के भाजपा सांसद और मशहूर भोजपुरी गायक मनोज तिवारी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. उनके नाम मीडिया कथित बयान ‘हम जेब में रुपया लेकर घूमते हैं, डॉलर से हमें क्या लेना-देना’ जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि, यह पूरी तरह फेक और मनगढ़ंत है. खबर वायरल होते-होते जब मनोज तिवारी तक पहुंची तो उन्होंने खुद इसे इसे सिरे से खारिज करते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

करीबियों ने भेजे स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए मनोज तिवारी ने बताया कि उनके कई करीबी दोस्तों और समर्थकों ने व्हाट्सएप पर स्क्रीनशॉट भेजे, जिनमें उनके नाम से यह बयान चल रहा था. उन्होंने कहा कि मैंने जब यह देखा तो हैरान रह गया. मैंने जीवन में कभी ऐसा बयान दिया ही नहीं. यह 100% फर्जी और बनावटी है.

असली बात इसके ठीक उलट

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी साफ किया कि वे तो सालों से लोगों को कैशलेस और डिजिटल भुगतान अपनाने की सलाह देते आए हैं. उन्होंने कहा ‘मैं तो हर मंच से कहता हूं. ये डिजिटल युग है. जेब में मोटा कैश लेकर मत घूमो. बैंक अकाउंट खोलो, UPI यूज करो, डिजिटल इंडिया को मजबूत करो. कुछ लोग मेरे पुराने बयानों को तोड़-मरोड़ कर फेक न्यूज बना रहे हैं.

फेक न्यूज लोकतंत्र के लिए खतरा- Manoj Tiwari

मीडिया में फैली इस फेक न्यूज को लेकर मनोज तिवारी ने गहरी चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि आज फेक न्यूज का दौर चल रहा है. बिना तथ्य जांचे खबरें चलाना लोकतंत्र और आम जनता दोनों के लिए खतरनाक है. मीडिया की जिम्मेदारी सबसे बड़ी है कि वह सिर्फ सच्चाई और तथ्य ही परोसे.

भेजा जाएगा कानूनी नोटिस

सांसद ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है. उन्होंने सीधी कहा कि जितने भी प्लेटफॉर्म्स, यूट्यूब चैनल, न्यूज पोर्टल या पत्रकारों ने इस फर्जी बयान को बिना सत्यापन के चलाया है. सबको जल्द ही मेरा कानूनी नोटिस मिलेगा. मैं अपनी छवि से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करूंगा. यह एक सोची-समजी साजिश है.

ये भी पढ़ें: ‘तुर्रम खां’ बनने चले थे हुमायूं कबीर, ओवैसी ने ऑफर को मारी जोर की लात; AIMIM ने क्यों किया इनकार?

पहले सत्यापन, फिर शेयर

अंत में मनोज तिवारी ने आम लोगों से अपील की है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आने वाली हर खबर पर आंख मूंदकर भरोसा मत कीजिए. अगर संदेह हो तो पहले जांच कीजिए, फिर फॉरवर्ड कीजिए. फेक न्यूज रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital