Rekha Viral Video: सेलेब्रिटी को देखकर हर फैन के मन में बस एक ही ख्वाहिश होती है, एक फोटो या एक छोटी-सी सेल्फी. लेकिन कई बार स्टार्स का मूड ऐसा नहीं होता की वो औपके साथ खुश होकर फोटो खींचे. कई बार सिलेब्स का बर्ताव बात सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है और एक बड़ा विवाद बन जाता है. कुछ ऐसा ही इस बार वेटरन एक्ट्रेस रेखा के साथ हुआ, जिनका एक एयरपोर्ट वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.
दरअसल, सोमवार को रेखा मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं. काले रंग की आउटफिट और ट्रेडमार्क अंदाज में वो हमेशा की तरह बेहद एलीगेंट दिख रही थीं. जैसे ही वो बाहर निकलीं, एक महिला फैन अचानक उनकी तरफ दौड़कर सेल्फी लेने की कोशिश करने लगी.
लेकिन रेखा ने बिना फोटो दिए हाथ से इशारा करते हुए उसे पीछे धकेल दिया और तेजी से आगे बढ़ गईं. कैमरे में कैद ये पल सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया. वीडियो देखने के बाद लोग दो हिस्सों में बंट गए, कुछ ने कहा कि सेलिब्रिटी को भी अपनी पर्सनल स्पेस की जरूरत होती है, जबकि कई यूजर्स रेखा के व्यवहार से नाराज दिखे.
वीडियो पर आए कमेंट्स में कई यूजर्स ने रेखा को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, “ऐसे लोगों के साथ फोटो लेने में मजा ही क्या है? मैं तो कभी भी फोटो न लूं.” दूसरे यूजर ने तीखा कमेंट करते हुए कहा, “अब समझ नहीं आता, रेखा और जया बच्चन में फर्क क्या है?” कुछ लोगों ने तो यह भी कहा कि फैंस को सेलेब्स की “पूजा” करना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि हर बार बदले में सम्मान मिले ऐसा जरूरी नहीं होता.
रेखा अकेली नहीं हैं जिनका इस तरह का वीडियो सामने आया है. इससे पहले भी कई बड़े सितारे एयरपोर्ट या किसी पब्लिक प्लेस पर फैंस के साथ रूखे व्यवहार को लेकर चर्चा में रहे हैं. खासकर जया बच्चन कई बार पैपराजी पर भड़क चुकी हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने कैमरा पर्सन्स को जमकर सुनाया था.
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र के जन्मदिन पर एशा, सनी और अभय की भावनात्मक श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर शेयर की खास पोस्ट
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…
BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…